ओंकारेश्वर: नर्मदा नदी में चलती नाव के इंजन में लगी आग, नाविक की सूझबूझ से बची 6 यात्रियों की जान
ओंकारेश्वर के गोमुख घाट के सामने नर्मदा नदी में उस वक्त एक बड़ा हादसा टल गया, जब 6 यात्रियों से भरी एक चलती नाव के इंजन में अचानक भीषण आग लग गई। नदी के बीच नाव से आग की लपटें उठती देख यात्रियों में भारी अफरा-तफरी मच गई, लेकिन नाविक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत दूसरी नाव की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित किनारे पहुंचा दिया। इस गंभीर घटना के बाद नगर परिषद ने सख्त रवैया अपनाते हुए जली हुई नाव का इंजन जब्त कर लिया है और लाइसेंस जांच के निर्देश दिए हैं। पुराने इंजनों की कार्यक्षमता पर उठते सवालों के बीच अब नर्मदा में चलने वाली सभी नावों की सघन सुरक्षा चेकिंग की जाएगी, साथ ही नावों में फायर सेफ्टी उपकरण और लाइफ जैकेट अनिवार्य करने की मांग भी तेज हो गई है।
#OmkareshwarNews #NarmadaRiver #BoatFire #PassengerSafety #MPNews