Apex Women's Club Sangaria एपेक्स वुमन क्लब (रजि.), संगरिया का 15 अगस्त पर सेवा कार्य — पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, रतनपुरा में भेंट किए तीन पंखे
संगरिया की आवाज़।
#संगरिया 15 अगस्त 2026
#80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एपेक्स वुमन क्लब (रजि.), संगरिया की ओर से पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, रतनपुरा में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए तीन पंखे भेंट किए गए। विद्यालय पहुंचने पर क्लब की सदस्यों का विद्यालय परिवार द्वारा माल्यार्पण कर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। विद्यालय प्रबंधन एवं समस्त स्टाफ द्वारा दिए गए स्नेहपूर्ण मान-सम्मान के लिए क्लब की ओर से आभार व्यक्त किया गया।
भेंट किए गए तीन पंखों में एक पंखा संस्था की ओर से तथा दो पंखे क्लब सदस्यों के व्यक्तिगत सहयोग से भेंट किए गए। एक पंखा नीरू गोस्वामी द्वारा तथा दो पंखे पूर्व सचिव ममता गर्ग एवं पूर्व कोषाध्यक्ष नविता गोयल द्वारा संयुक्त रूप से भेंट किए गए।
पूर्व अध्यक्ष Sundri Soni ने बताया कि नवगठित कार्यकारिणी के गठन के बाद यह एपेक्स वुमन क्लब की पहली सेवा गतिविधि है, जिसमें क्लब की सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय निदेशक Neelam Soni , अध्यक्ष डॉ. जय श्री शर्मा, सचिव मोनिका जैन, कोषाध्यक्ष साक्षी कुक्कड़, जिला महिला समन्वयक किरण गर्ग , नवरीत कौर, राजश्री सहित क्लब की अन्य सदस्य उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में रतनपुरा की सरपंच श्रीमती सुमन रानी, पंचायत समिति संगरिया की उपप्रधान श्रीमती कमला गोदारा एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य गुरमीत सिंह सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
इस अवसर पर नेपाल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली रतनपुरा की बेटियों दीक्षा एवं कनिष्का को एपेक्स वुमन क्लब की सदस्यों द्वारा सम्मानित किया गया। क्लब सदस्यों ने दोनों बेटियों की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान हुआ। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित यह सेवा कार्य विद्यार्थियों के लिए उपयोगी एवं प्रेरणादायक रहा।
एपेक्स वुमन क्लब (रजि.), संगरिया की ओर से विद्यालय के प्रधानाचार्य गुरमीत सिंह जी एवं समस्त विद्यालय स्टाफ का विशेष आभार, जिन्होंने क्लब की सदस्यों का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें सम्मान एवं स्नेह प्रदान किया।
संगरिया की आवाज़
PM SHRI MGGS Ratanpura ,Sangaria
Pmshri State School sangaria
PM Shri Organic Nutrition Garden
Government College, Sangaria