एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की टीमों द्वारा लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
छपरा, 4 अक्टूबर 2026
सारण जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की टीमें लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर लोगों की जान बचा रही हैं। मकेर एवं बाधाकोल में बांध पर फंसे लोगों का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।
रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान अंतिम सांसें ले रही एक नीलगाय को भी एनडीआरएफ की टीम ने तत्परता से बचाया। टीम ने नीलगाय को सुरक्षित बाहर निकालकर उसे आवश्यक उपचार एवं देखभाल उपलब्ध कराई। टीम के प्रयास से नीलगाय को नया जीवन मिला।
जिला प्रशासन के निर्देशन में एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की टीमें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार सक्रिय रहकर लोगों को सुरक्षित निकालने, राहत पहुंचाने तथा जरूरतमंदों की सहायता करने का कार्य कर रही हैं। प्रशासन द्वारा आम लोगों से अपील की गई है कि वे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से न ज�
1 views | Saharsa, Bihar | Oct 4, 2026