मूनपुर से बगड़ तिराया तक गूंजा देशभक्ति का जज्बा, भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा रैली
रामगढ़ क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी मंडल बगड़ तिराया की ओर से स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का संदेश दिया। मूनपुर स्टैंड से शुरू हुई तिरंगा रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए बगड़ तिराया पहुंची। इस दौरान भारत माता के जयकारों और देशभक्ति नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
रैली में रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र चौधरी ने की, जबकि कार्यक्रम के संयोजक दिनेश गौतम रहे। विधायक सुखवंत सिंह ने तिरंगा रैली में शामिल होकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया और देश की एकता, अखंडता एवं राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।
रैली को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में सुबह से ही खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर रैली में शामिल हुए। तिरंगे से सजे माहौल में कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम् और देशभक्ति के नारों के साथ लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष संजय चौधरी, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष राजाराम चौधरी, मुकेश खंडेलवाल, मेजर खान, मुबारिक खान, धारा सिंह, मोरहसिंह यादव, नितेश शर्मा, भागमल वर्मा, परमानंद यादव, नवाब खान, अयूब खान, अमर सिंह, कालूराम, पप्पू राम प्रजापत, शिवचरण, पा वर्मा, श्रीराम, हरिओम, जग जय सिंह चौधरी, शक्ति सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन-बान और शान का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित इस रैली का उद्देश्य आमजन में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना है। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं में दिखाई दिया उत्साह और जोश पूरे आयोजन का आकर्षण रहा। कार्यक्रम का समापन बगड़ तिराया पर देश की एकता और अखंडता का संकल्प लेते हुए किया गया।
Alwar, Alwar | Aug 14, 2026