दांतरदा में रक्तदान एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर संपन्न
-----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा मेरा योगदान गतिविधि के क्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दांतरदा में रक्तदान एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया।
शिविर का शुभारंभ डॉ. किरण मीणा ने रक्तदान कर किया गया। इस अवसर पर जिला नोडल अधिकारी डॉ जेएन सक्सैना, खंड स्तरीय नोडल अधिकारी डॉ. राघवेन्द्र भदोरिया, मेडिकल कालेज से नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. रवि कुमार, मेडिसिन रोग विशेषज्ञ डॉ. दिनेश माहौर, स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. श्वेता गर्ग, स्वास्थ्य विभाग के मीडिया अधिकारी श्री आरबी शाक्य, संस्था प्रभारी डॉ. शिव मीणा, बीपीएम, बीसीएम आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर 15 यूनिट रक्त का संग्रहण हुआ, सभी रक्तदाताओं को ब्लड बैंक की ओर से प्रशस्ती पत्र प्रदान किये गये।
स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा शिविर में 130 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया, जिनमें 32 की नेत्र जांच, 28 महिलाओं की स्त्री रोग जांच, 02 की मानसिक रोग जांच, 26 की बीपी और शुगर जांच तथा 1 रोगी की टीबी स्क्रीनिंग की गई। 02 हितग्राही के आयुष्मान कार्ड बनाया गये, जबकि अन्य सामान्य रोगों से संबंधित 39 मरीजों को परामर्श और उपचार प्रदान किया गया।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
12 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Oct 8, 2026