सेवा संकल्प अभियान | सेवा सेतु सह मेगा स्वास्थ्य शिविर 🩺
नक्सल गतिविधियों के दौर से विकास की नई राह पर बढ़ते कोडेकुर्सी में पहली बार बड़ी संख्या में ग्रामीणों को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं गांव के करीब मिलीं।
कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में 44 महिलाओं की निःशुल्क सोनोग्राफी की गई। रेडियोलॉजिस्ट डॉ. जूही साहू ने बताया कि जांच के दौरान कुछ महिलाओं में हाई रिस्क प्रेग्नेंसी, पेट में गांठ और पानी का स्तर कम होने जैसे मामलों की पहचान हुई, जिन्हें आवश्यक उपचार के लिए उच्च स्वास्थ्य केंद्रों में रेफर किया गया।
डॉ. साहू ने कहा कि दूरस्थ क्षेत्र में पहुंचकर महिलाओं की जांच और उपचार करना चिकित्सकों के लिए संतोष और सौभाग्य की बात है। उन्होंने जिला प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से समय पर स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान और उपचार संभव हो रहा है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और स्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने की दिशा में यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में बदलती तस्वीर का उदाहरण है।
कोडेकुर्सी में 1019 ग्रामीणों ने OPD पंजीयन कराया, वहीं विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श, जांच, सोनोग्राफी और निःशुल्क दवाइयों जैसी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं।
#SevaSankalpAbhiyan #सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSetu #सेवा_सेतु #MegaSwasthyaShivir
Kanker, Chhattisgarh | Oct 6, 2026