सेवा संकल्प अभियान 2026 | तरांदुल में सेवा सेतु सह मेगा स्वास्थ्य शिविर
नक्सल प्रभावित रहे भानुप्रतापपुर विकासखंड के सुदूर एवं पहाड़ी ग्राम तरांदुल में पहली बार जिला स्तरीय सेवा सेतु सह मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मौके पर ही प्रदान कर 570 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।
कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने कहा कि नक्सलवाद के अंत के बाद क्षेत्र विकास की नई राह पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने जर्जर आंगनबाड़ी भवनों को 15 दिवस के भीतर स्वीकृत करने तथा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।
शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और दूरस्थ अंचलों में जनसुविधाओं का विस्तार करने की दिशा में यह शिविर एक महत्वपूर्ण पहल है।
@chhattisgarhcmo @dpr.chhattisgarh
#SevaSankalpAbhiyan #सेवा_संकल्प_अभियान