सेवा संकल्प अभियान | सेवा सेतु | गांव में पहुंची स्वास्थ्य सुविधा
दूरस्थ एवं पूर्व मे रहें संवेदनशील क्षेत्र कोडेकुर्से में आयोजित जिला स्तरीय सेवा सेतु सह मेगा स्वास्थ्य शिविर ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत लेकर आया।
ग्राम मिचेवाड़ा की वृद्ध सिंगो बाई लंबे समय से सीने के दर्द से परेशान थीं। शहर तक पहुंचना कठिन था, लेकिन शिविर में ही चिकित्सकीय जांच और निःशुल्क दवा मिलने से उन्हें राहत मिली।
वहीं ग्राम चौरगांव के अशोक कुमार गावरे करीब चार महीने से आंखों की समस्या से परेशान थे। शिविर में नेत्र जांच के बाद उन्हें निःशुल्क चश्मा उपलब्ध कराया गया, जिससे उनकी परेशानी दूर हुई।
जब स्वास्थ्य सेवाएं गांव की चौखट तक पहुंचती हैं, तो यही बनती है सेवा सेतु की सार्थकता—दूरियां कम, इलाज आसान। 🙏
#SevaSankalpAbhiyan #सेवा_संकल्प_अभियान