टेंगरा पंचायत में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, शहीद संतोष साव को दी श्रद्धांज।
टेंगरा। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत टेंगरा पंचायत में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा सहित जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, छात्र-छात्राओं एवं आमजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान शहीद सिपाही संतोष साव के स्मारक पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई और उनके परिजनों को सम्मानित किया गया। देश की सेवा में उनके सर्वोच्च बलिदान को सभी ने नमन किया। #aaptaknewspoint1 #aurangabad #barun #BiharNews #TirangaYatra