समाहरणालय, कैमूर*
=================
जिला जनसम्पर्क कार्यालय*
==================
प्रेस विज्ञप्ति*
दिनांक 08.10.2026*
==================
कैमूर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा: ई-संजीवनी और आयुष्मान कार्ड में जिला राज्य में दूसरे पायदान पर, चतुर्थ प्रसव पूर्व जांच (4th ANC) में लापरवाही पर दुर्गावती BCM का वेतन बंद
ओपीडी (OPD) सेवाओं और भव्य (BHAVYA) पोर्टल क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा; ओपीडी लक्ष्य निर्धारित करने का निर्देश।
एनसीडी (NCD) स्क्रीनिंग और ई-संजीवनी टेली-परामर्श में शत-प्रतिशत प्रगति लाने पर जोर।
आज दिनांक 08.10.2026 को समाहरणालय स्थित माँ मुण्डेश्वरी सभागार में जिला पदाधिकारी कैमूर की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, संस्थागत प्रसव, नियमित टीकाकरण, 'भव्य' (BHAVYA) डिजिटल हेल्थ मिशन, गैर-संचारी रोग (NCD) स्क्रीनिंग, टीबी उन्मूलन तथा आयुष्मान भारत योजना सहित प्रमुख स्वास्थ्य सूचकांकों की गहन समीक्षा की गई।
जिला पदाधिकारी द्वारा अधौरा, रामगढ़, मोहनिया, दुर्गावती के डॉक्टरों से खराब प्रतिवेदन को लेकर समीक्षा की गई ।
4th ANC में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई:
समीक्षा के क्रम में गर्भवती महिलाओं की चतुर्थ प्रसव पूर्व जांच (4th ANC) की प्रगति रिपोर्ट में दुर्गावती प्रखंड का प्रदर्शन जिले में सबसे निम्न (मात्र 88.7%) पाए जाने पर जिला पदाधिकारी ने अत्यधिक नाराजगी व्यक्त की।
कार्य में घोर लापरवाही एवं शिथिलता बरतने के कारण दुर्गावती के BCM से स्पष्टीकरण (Show Cause) पूछते हुए तत्काल प्रभाव से वेतन अवरुद्ध (Salary Stop) करने का निर्देश दिया।
साथ ही लक्ष्य के अनुरूप अपेक्षित प्रगति नहीं दर्ज कराने वाले रामपुर, मोहनिया एवं कुदरा प्रखंडों के पदाधिकारियों को भी कार्यप्रणाली में सुधार लाने हेतु कारण बताओ नोटिस (Show Cause) जारी करने का निर्देश दिया गया।
जिले में सी-सेक्शन प्रसव के क्षेत्र में राज्य में दूसरा स्थान (73%) दर्ज किया गया। सितंबर 2026 माह में कुल 231 सिजेरियन ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न किए गए।
ओपीडी (OPD) सेवाओं एवं 'भव्य' (BHAVYA) पोर्टल क्रियान्वयन:
स्वास्थ्य केंद्रों में आने वाले मरीजों की ओपीडी सेवाओं की समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी ने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को प्रत्येक स्वास्थ्य संस्थान के लिए अनिवार्य ओपीडी लक्ष्य निर्धारित करने तथा रोस्टर के अनुसार विशेषज्ञ एवं सामान्य डॉक्टरों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का आदेश दिया।
ई-संजीवनी (eSanjeevani) टेली-परामर्श से संबंधित समीक्षा की गई। अगस्त 2026 माह में कैमूर जिले को कुल 20,815 टेली-परामर्श (प्रति एचएससी 5 परामर्श प्रतिदिन के मानक अनुसार) का मासिक लक्ष्य निर्धारित था। जिले में कुल 12,343 टेली-परामर्श सफलतापूर्वक पूर्ण किए गए है।
इस उपलब्धि के साथ कैमूर जिला राज्य स्तरीय रैंकिंग में 16वें स्थान पर रहा।
स्वास्थ्य विभाग की महत्वाकांक्षी डिजिटल प्रणाली 'भव्य' (BHAVYA) के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। ओपीडी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, मरीजों के वाइटल्स (Vitals) की जांच, इलेक्ट्रॉनिक हेल्थ रिकॉर्ड (EHR) संधारण तथा दवाओं के वितरण की शत-प्रतिशत प्रविष्टि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
विशेष रूप से जहां EHR प्रविष्टि में गैप देखा गया, उसे अविलंब दुरुस्त करने की हिदायत दी गई।
अस्पतालों में मरीजों के औसत प्रतीक्षा समय (Average Waiting Time) को न्यूनतम रखने तथा दवा काउंटर पर सभी आवश्यक दवाएं (EDL) सुलभ कराने पर बल दिया गया।
एनसीडी (NCD) एवं एनीमिया स्क्रीनिंग अभियान:
जिले में चल रहे गैर-संचारी रोग (NCD) स्क्रीनिंग अभियान की समीक्षा के दौरान 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नागरिकों की बीपी, शुगर एवं कैंसर स्क्रीनिंग गति को तेज करने का निर्देश दिया गया।
राज्य पोर्टल एवं NP-NCD पोर्टल पर डेटा सिंक्रोनाइजेशन के अंतर को अविलंब दूर करने तथा चिन्हित मरीजों को समय पर उपचार व फॉलो-अप उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
'एनीमिया मुक्त बिहार - विशेष अभियान' के तहत स्कूलों एवं आंगनबाड़ी स्तर पर शेष बच्चों एवं किशोरियों की जांच में तेजी लाने को कहा गया।
संस्थागत प्रसव एवं सी-सेक्शन: सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देने हेतु शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव सुनिश्चित कराने और सिजेरियन डिलीवरी (C-Section) की सुविधाओं को प्रभावी रखने का निर्देश दिया गया।
सघन टीकाकरण: जिले में पूर्ण प्रतिरक्षण (Full Immunization) की शत-प्रतिशत उपलब्धि बनाए रखने हेतु छूटे हुए बच्चों को चिन्हित कर प्रतिरक्षित करने पर बल दिया गया।
आयुष्मान भारत: शत-प्रतिशत पात्र परिवारों का आयुष्मान कार्ड बनाने और अस्पतालों में भर्ती मरीजों का 'प्री-ऑथ' (Pre-auth) समयबद्ध रूप से करने का कड़ा निर्देश जारी किया गया।
परामर्श एवं इलेक्ट्रॉनिक हेल्थ रिकॉर्ड (EHR): प्रखंडवार टेली-कंसल्टेशन सेवाओं को बढ़ाने तथा अधौरा सहित पिछड़े प्रखंडों में डिजिटल रिकॉर्ड (EHR) प्रविष्टि में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
आयुष्मान कार्ड निर्माण में कैमूर जिला राज्य में दूसरे स्थान पर रहा, जहाँ कुल 7,75,856 से अधिक कार्ड निर्गत किए जा चुके हैं।
जिला पदाधिकारी ने सभी स्वास्थ्य अधिकारियों व कर्मियों को कड़े शब्दों में सचेत करते हुए कहा कि जनस्वास्थ्य से जुड़े कार्यक्रमों में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं की जाए। सभी स्वास्थ्य कर्मी संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए जिले को स्वास्थ्य सूचकांकों में शीर्ष पर लाएं।
#Kaimur #HealthReview #AyushmanBharat #eSanjeevani #BHAVYA #PublicHealth #kaimurdm
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Health Department
13 views | Kaimur, Bihar | Oct 8, 2026