#चित्रकूट
मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम उमरी में जन चौपाल के दौरान तीन मासूम बच्चों का मामला सामने आया, जिन्होंने कम उम्र में ही अपने माता-पिता को खो दिया। उनका पालन-पोषण बुजुर्ग दादा-दादी बेहद कठिन परिस्थितियों में कर रहे हैं।
मामला विधायक प्रतिनिधि पिंटू द्विवेदी के संज्ञान में आया तो उन्होंने आर्थिक मदद का हाथ बढ़ाया और अधिकारियों से बात कर सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का भरोसा दिया।
उन्होंने कहा कि जरूरतमंद बच्चों की सेवा ईश्वर की सेवा के समान है, साथ ही समाज के लोगों से भी इन बच्चों की मदद के लिए आगे आने की अपील की।