एमपी चित्रकूट में नो एंट्री बेअसर, भीड़भाड़ वाले इलाकों से गुजर रहे बालू के ट्रक
धर्मनगरी चित्रकूट में भारी वाहनों के नगर प्रवेश पर लगाई गई नो एंट्री व्यवस्था सवालों के घेरे में है। लगातार खबरें सामने आने के बावजूद बालू से लदे भारी ट्रक नगर के भीतर बेखौफ गुजरते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि एक साथ कई ट्रक पीली कोठी की ओर से प्रवेश कर चित्रकूट के भीड़भाड़ वाले इलाकों से होकर निकल रहे हैं।
भारी वाहनों की आवाजाही से यातायात व्यवस्था प्रभावित होने के साथ हादसे की आशंका भी बनी रहती है। सवाल यह है कि नो एंट्री के बावजूद नगर में प्रवेश कर रहे इन वाहनों पर जिम्मेदार विभाग कार्रवाई क्यों नहीं कर पा रहा? आखिर नियम सिर्फ कागजों तक सीमित क्यों नजर आ रहे हैं?
Manikpur, Chitrakoot | Oct 2, 2026