यूक्रेन युद्ध के बाद रूस भारत को कच्चे तेल का सबसे बड़ा सप्लायर बनकर उभरा है। भारत का 40 फीसदी से ज्यादा कच्चा तेल रूस से ही आ रहा है। लेकिन हाल में रूसी तेल ठिकानों पर यूक्रेनी हमलों के कारण वहां से सप्लाई पर असर पड़ा है। भारतीय रिफाइनर अब दूसरे विकल्पों का रुख कर रहे हैं। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। इसके मुताबिक रूसी क्रूड एक्सपोर्ट पर दबाव को देखते हुए भारतीय रिफाइनर पश्चिमी अफ्रीका और अमेरिका जैसे इलाकों से तेल खरीदने की कोशिश कर रहे हैं।
#Ukraine #Russia
Korba, Korba | Aug 26, 2026