उत्तर प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं के लिए राहत भरी घोषणा की है। त्योहार के दिन महिलाएं मुफ्त बस यात्रा कर सकेंगी। यह सुविधा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के क्षेत्रों में चल रही 100 ई-बसों पर भी लागू होगी। दिलचस्प बात यह है कि प्रत्येक महिला यात्री के साथ एक सहयात्री भी बिना किसी शुल्क के यात्रा कर सकेगा।
#Rakshabandhan #UttarPradesh