राजकीय बहुतकनीकी संस्थान कुल्लू में 2-दिवसीय पीपुल्स एजुकेशन प्रोग्राम का आयोजन
Kullu Times
राजकीय बहुतकनीकी संस्थान कुल्लू में खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC), शिमला के सहयोग से 2-दिवसीय पीपुल्स एजुकेशन प्रोग्राम (PEP) का आयोजन 30 सितंबर एवं 1 अक्टूबर 2026 को किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को गांधीवादी विचारधारा, आत्मनिर्भर भारत, खादी एवं ग्रामोद्योग, स्वरोजगार तथा उद्यमिता के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए निबंध लेखन प्रतियोगिता एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई।दिनांक 30 सितंबर 2026 को संस्थान के सेमिनार हॉल में आयोजित दोनों प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गठित निर्णायक मंडल द्वारा मूल्यांकन के आधार पर दोनों प्रतियोगिताओं के शीर्ष तीन विजेताओं की घोषणा की गई।
निबंध लेखन प्रतियोगिता के विजेता
प्रथम
छाया देवी
3rd Sem. / Electrical Engineering
द्वितीय
दीक्षा देवी
5th Sem. / Automobile Engineering
तृतीय
प्रियंका देवी
5th Sem. / Civil Engineering
वाद-विवाद प्रतियोगिता के विजेता
स्थान
विद्यार्थी
सेमेस्टर/ब्रांच
प्रथम
साहिल कुमार
3rd Sem. / Civil Engineering
द्वितीय
शौर्य शर्मा
3rd Sem. / Automobile Engineering
तृतीय
अमित ठाकुर
5th Sem. / Electrical Engineering
विशेषज्ञ वक्ताओं ने विद्यार्थियों को किया संबोधित
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों एवं संस्थानों से आए विशेषज्ञ वक्ताओं ने विद्यार्थियों को वित्तीय साक्षरता, स्वरोजगार, उद्यमिता, उद्योग एवं सरकारी योजनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।राजिंदर कुमार, LDM, पंजाब नेशनल बैंक (PNB), कुल्लू ने विद्यार्थियों को बैंकिंग सेवाओं, वित्तीय साक्षरता, ऋण सुविधाओं तथा स्वरोजगार के लिए उपलब्ध वित्तीय अवसरों के बारे में जानकारी दी।
विवेक शर्मा, DVI, KVIB, कुल्लू ने खादी एवं ग्रामोद्योग, स्वरोजगार तथा ग्रामीण स्तर पर उद्यम स्थापित करने के विभिन्न अवसरों और सरकारी योजनाओं के बारे में विद्यार्थियों को अवगत करवाया। अनुज कुमार, Industry Inspector, DIC, कुल्लू ने उद्योग स्थापना, उद्यमिता तथा युवाओं के लिए उपलब्ध औद्योगिक एवं स्वरोजगार संबंधी अवसरों पर जानकारी साझा की। नरेंद्र सिंह, Deputy Director, ETR&DIA ने विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास तथा उद्यमिता से जुड़े विभिन्न पहलुओं के बारे में मार्गदर्शन प्रदान किया।
इस अवसर पर राजकीय बहुतकनीकी संस्थान कुल्लू के प्रधानाचार्य डॉ. पुनीत सूद ने सभी गणमान्य अतिथियों एवं वक्ताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान, वित्तीय जागरूकता, उद्यमिता एवं रोजगार के अवसरों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।विवेक पठानिया, HOD Automobile Engineering, ने कार्यक्रम के अंत में सभी गणमान्य अतिथियों, विशेषज्ञ वक्ताओं, निर्णायक मंडल, विद्यार्थियों एवं आयोजकों का धन्यवाद किया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
संस्थान के प्रधानाचार्य ने सभी प्रतिभागियों एवं विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच, अभिव्यक्ति कौशल, आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका तथा स्थानीय संसाधनों पर आधारित रोजगार एवं उद्यमिता के अवसरों के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम का आयोजन “Learn | Think | Build a Better Tomorrow” के संदेश के साथ किया गया।
Kullu, Kullu | Oct 1, 2026