Public App Logo
Profile Picture

Kullu Times

@kullutimes
79Followers
0Following
आज यंग वेलफेयर कल्ब 15 मील द्वारा मनाली के 18 मील में स्थित क्लाथ वृद्धाश्रम में राशन दान किए गए। जिसमें गांव के वरिष्ठ नागरिकों ने भी इसमें सहयोग किया और क्लब के सभी प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे :- सारांश बौद्ध अध्यक्ष। Kullu Times
आज यंग वेलफेयर कल्ब 15 मील द्वारा मनाली के 18 मील में स्थित क्लाथ वृद्धाश्रम में राशन दान किए गए। जिसमें गांव के वरिष्ठ नागरिकों ने भी इसमें सहयोग किया और क्लब के सभी प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे, क्लब द्वारा इस से पहले भी अनेकों कार्य किए हैं और हाल ही में क्लब द्वारा एक रक्तदान शिविर भी आयोजित किया था, क्लब के अध्यक्ष सारांश बौद्ध ने जानकारी देते हुए बताया कि यंग वेलफेयर क्लब समय समय पर सामाजिक कार्य करते आ रहे हैं और निकट भविष्य में भी अधिक से अधिक लोगों को क्लब में जोड़ा जाएगा जिसमें युवाओं को अधिक जोड़ कर समाज सेवा के लिए कार्य करते रहेंगे।
कुल्लू जिला मुख्यालय में समाजसेवी कर्ण देव बोद्ध साथियों के साथ क़र्ज़ माफ़ी के लिए  25 दिन का आमरण अनशन का दूसरा दिन। Kullu Times
A Proud Moment for Team NIFAA Himachal Pradesh 

Kullu Times 

It gives us immense pride and happiness to announce that two of our esteemed members are going to be honoured with the prestigious Hindustan Youth Icon Award in December at Saharanpur, Uttar Pradesh.

 Ms. Neha Sharma
State Female Coordinator, NIFAA Himachal Pradesh — Bilaspur

 Sh. Mukesh Bhardwaj
Respected Member, NIFAA Himachal Pradesh

Their dedication, commitment and contribution are truly inspiring and this recognition is a proud achievement not only for them, but for the entire Team NIFAA Himachal Pradesh.

 Heartiest congratulations to both of you!
May you continue to inspire others and bring greater pride to NIFAA through your work and dedication.

 Team NIFAA Himachal Pradesh
In the service of nation and Humanity. <nis:link nis:type=tag nis:id=niffa nis:value=niffa nis:enabled=true nis:link/>
कुल्लू-करोन सड़क पर 1 से 4 अक्तूबर तक वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित

Kullu Times 

जिला दंडाधिकारी कुल्लू डॉ. अमित कुमार शर्मा ने कुल्लू-करोन सड़क पर टाइल ब्लॉक बिछाने के कार्य के सुचारू निष्पादन तथा आम जनता की सुरक्षा के दृष्टिगत 1 से 4 अक्तूबर, 2026 तक वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित करने के आदेश जारी किए हैं।

जारी आदेशों के अनुसार कुल्लू-करोन सड़क पर किलोमीटर 0/220 से 0/270 तक टाइल ब्लॉक बिछाने का कार्य किया जाएगा। इसके चलते उक्त सड़क मार्ग पर इस अवधि के दौरान आपातकालीन वाहनों को छोड़कर अन्य सभी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
    इस दौरान वाहनों की आवाजाही के लिए शिशामाटी बाईपास सड़क का उपयोग किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के संबंधित अधिशासी अभियंता को वैकल्पिक मार्ग पर यातायात की सुचारू एवं सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक प्रबंध करने तथा उचित स्थानों पर यातायात संकेतक स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं।
  पुलिस अधीक्षक कुल्लू को इस अवधि के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने तथा यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
    जिला दंडाधिकारी ने आम जनता से अपील की है कि निर्धारित अवधि के दौरान वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें तथा यातायात व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करे ।
--
अभाविप इकाई हरिपुर मनाली द्वारा  नवकार्यकारणी गठन

अरविंद ठाकुर अध्यक्ष और अंकुश ठाकुर बने सचिव

Kullu Times 

आज 30 सितंबर 2026 को हरिपुर में नव कार्यकारणी   का गठन किया गया जिसमें इकाई अध्यक्ष अरविन्द और इकाई मंत्री अंकुश ठाकुर को बनाया गया इसके साथ सचिन  सपाटा की विशेष उपस्थिति रही और साथ ही साथ रूप सिंह चुनाव अधिकारी जी रही रहे ।पूर्व इकाई मंत्री नीरज  ठाकुर ने मंत्री प्रतिवेदन रखा और पूर्व इकाई अध्यक्ष बालमुकुंद ने इकाई भंग की और फिर चुनाव अधिकारी रूप सिंह ने नवकार्यकारणी का गठन किया| जिसमें इकाई अध्यक्ष अरविंद ठाकुर और इकाई मंत्री अंकुश ठाकुर को इकाई मंत्री की ज़िम्मेदारी सौंपी गई।

इकाई अध्यक्ष:-अरविंद ठाकुर 
इकाई मंत्री:-अंकुश ठाकुर 
इकाई उपाध्यक्ष:-1.प्रिंस 
2.वंशिका 
3.भूपेंद्र 
4.नीरज 
5.मुस्कान 
इकाई सह-मंत्री:-1.डिम्पल 
2.नीरज 
3.कनिका 
4.ऐना 
5.प्रतिभा 

नवीन कार्यकारिणी गठन के पश्चात   सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाइयां दी!

नवनियुक्त अध्यक्ष ने जिम्मेदारी मिलने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्ष 2026-27 के इस कार्यकाल में पूरी टीम निष्ठा के साथ काम करेगी और समाज व संगठन के हितों को सर्वोपरि रखेगी। वहीं, नवनियुक्त मंत्री ने कहा कि वे अध्यक्ष और सभी सदस्यों के साथ समन्वय बनाकर संगठन की गतिविधियों को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास करेंगे।
बाजार सफलता एवं उद्यमिता प्रशिक्षण पर उदयपुर में एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला आयोजित

केलांग 

उद्योग विभाग, हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा जिला लाहौल-स्पीति के उदयपुर में “बाजार सफलता एवं स्थिरता तथा उद्यमिता प्रशिक्षण” विषय पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में क्षेत्र के स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) से जुड़ी महिलाओं तथा स्थानीय उद्यमियों सहित 70 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।

कार्यशाला का उद्देश्य प्रतिभागियों को बाजार में सफलता प्राप्त करने, कारोबार को लंबे समय तक टिकाऊ बनाए रखने तथा उद्यमिता विकास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना रहा।

कार्यक्रम में जिला उद्योग केंद्र, लाहौल-स्पीति के महाप्रबंधक सनी ग्रैक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं, एंजल ब्रागटा  एवं सुनिधि वर्मा ने मुख्य वक्ता एवं प्रशिक्षक के रूप में प्रशिक्षण सत्र संचालित किए।

प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को बाजार में उत्पादों को सफलतापूर्वक स्थापित करने, कारोबार में स्थिरता बनाए रखने तथा प्रभावी ब्रांडिंग, पैकेजिंग, ग्राहक जुड़ाव और उद्यमिता को बढ़ावा देने के आधुनिक तरीकों के बारे में जानकारी प्रदान की। उन्होंने स्थानीय स्तर पर तैयार किए जाने वाले उत्पादों की गुणवत्ता एवं निरंतरता बनाए रखने तथा उन्हें प्रतिस्पर्धी बाजार में प्रभावी ढंग से स्थापित करने के विभिन्न पहलुओं पर भी विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर उद्योग विभाग की ओर से बताया गया कि RAMP (Raising and Accelerating MSME Performance) योजना के अंतर्गत भविष्य में भी इस प्रकार की जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन निरंतर किया जाता रहेगा, ताकि स्थानीय उद्यमियों एवं स्वयं सहायता समूहों को उद्यमिता और बाजार से जुड़ी आवश्यक जानकारी उपलब्ध हो सके।
आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंची केंद्रीय टीम, नुकसान का लिया जायजा

Kullu Times 

  गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव एम. रामचंद्रुडु ने बताया कि मानसून सीजन के दौरान प्राकृतिक आपदाओं से विभिन्न क्षेत्रों में हुए नुकसान का स्थलीय आकलन करने के लिए केंद्र सरकार ने अंतर-मंत्रालय केंद्रीय टीम का गठन किया है। इस टीम ने हिमाचल प्रदेश के चंबा, कांगड़ा और कुल्लू जिलों का दौरा कर आपदा प्रभावित क्षेत्रों में हुए नुकसान का निरीक्षण किया है।  उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों, क्षतिग्रस्त पेयजल योजनाओं, सड़कों एवं मकानों, भूमि धंसाव से प्रभावित स्थानों, विद्युत व्यवस्था, मत्स्य पालन केंद्रों तथा कृषि एवं बागवानी क्षेत्रों को हुए नुकसान का जायजा लिया गया है। स्थलीय निरीक्षण का उद्देश्य आपदा से प्रभावित विभिन्न परिसंपत्तियों और जनजीवन पर पड़े प्रभाव का आकलन करना है, ताकि नुकसान की वास्तविक स्थिति का आकलन किया जा सके।
   एम. रामचंद्रुडु ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से आपदा से हुए नुकसान की समग्र रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद अंतर-मंत्रालय केंद्रीय टीम उसका आकलन करेगी। इसके उपरांत राहत सहायता के संबंध में अपनी सिफारिशें केंद्र सरकार को भेजी जाएंगी।
   उन्होंने बताया कि विभिन्न जिलों में किए गए निरीक्षण के माध्यम से आपदा से प्रभावित क्षेत्रों तथा क्षतिग्रस्त सार्वजनिक एवं अन्य परिसंपत्तियों की स्थिति का जायजा लिया गया है। राज्य सरकार की ओर से प्रस्तुत नुकसान की रिपोर्ट और स्थलीय निरीक्षण के निष्कर्षों के आधार पर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंची केंद्रीय टीम, नुकसान का लिया जायजा

Kullu Times 

मानसून के दौरान भारी बारिश, बाढ़ एवं भूस्खलन से जिला कुल्लू में हुए नुकसान का आकलन करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा गठित अंतर-मंत्रालय केंद्रीय टीम ने बुधवार को दौरे के दूसरे दिन मनाली, बंजार और आनी क्षेत्र के विभिन्न आपदा प्रभावित स्थलों का निरीक्षण किया। केंद्रीय गृह मंत्रालय, के संयुक्त सचिव एम. रामचंद्रुडु के नेतृत्व में पहुंची छह सदस्यीय केंद्रीय टीम ने क्षतिग्रस्त पेयजल योजनाओं, भूस्खलन प्रभावित गांवों, मत्स्य पालन केंद्र तथा अन्य क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों का जायजा लेकर नुकसान की स्थिति का आकलन किया।
    केंद्रीय टीम ने 2025 में आई आपदा में ओल्ड मनाली में क्षतिग्रस्त पेयजल योजना का निरीक्षण किया। इसके उपरांत टीम ने सोलंग गांव का दौरा कर भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्र में हुए नुकसान की स्थिति का जायजा लिया। टीम ने पतलीकूहल स्थित ट्राउट फार्म का निरीक्षण कर मत्स्य पालन से जुड़ी परिसंपत्तियों को हुए नुकसान का आकलन किया। इसके अतिरिक्त बंजार क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन से प्रभावित परिसंपत्तियों का निरीक्षण किया गया। टीम ने आनी क्षेत्र के खनाग के डीम्ड में  भी भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर नुकसान की स्थिति का जायजा लिया।
    गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव एम. रामचंद्रुडु ने बताया कि मानसून सीजन के दौरान प्राकृतिक आपदाओं से विभिन्न क्षेत्रों में हुए नुकसान का स्थलीय आकलन करने के लिए केंद्र सरकार ने अंतर-मंत्रालय केंद्रीय टीम का गठन किया है। इस टीम ने हिमाचल प्रदेश के चंबा, कांगड़ा और कुल्लू जिलों का दौरा कर आपदा प्रभावित क्षेत्रों में हुए नुकसान का निरीक्षण किया है।

   उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों, क्षतिग्रस्त पेयजल योजनाओं, सड़कों एवं मकानों, भूमि धंसाव से प्रभावित स्थानों, विद्युत व्यवस्था, मत्स्य पालन केंद्रों तथा कृषि एवं बागवानी क्षेत्रों को हुए नुकसान का जायजा लिया गया है। स्थलीय निरीक्षण का उद्देश्य आपदा से प्रभावित विभिन्न परिसंपत्तियों और जनजीवन पर पड़े प्रभाव का आकलन करना है, ताकि नुकसान की वास्तविक स्थिति का आकलन किया जा सके।
   एम. रामचंद्रुडु ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से आपदा से हुए नुकसान की समग्र रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद अंतर-मंत्रालय केंद्रीय टीम उसका आकलन करेगी। इसके उपरांत राहत सहायता के संबंध में अपनी सिफारिशें केंद्र सरकार को भेजी जाएंगी।
   उन्होंने बताया कि विभिन्न जिलों में किए गए निरीक्षण के माध्यम से आपदा से प्रभावित क्षेत्रों तथा क्षतिग्रस्त सार्वजनिक एवं अन्य परिसंपत्तियों की स्थिति का जायजा लिया गया है। राज्य सरकार की ओर से प्रस्तुत नुकसान की रिपोर्ट और स्थलीय निरीक्षण के निष्कर्षों के आधार पर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

   केंद्रीय टीम में गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव एम. रामचंद्रुडु के नेतृत्व में जल शक्ति मंत्रालय के निदेशक प्रकाश चंद, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के निदेशक डॉ. सुभाष चंद्र, ग्रामीण विकास मंत्रालय के निदेशक रामावतार मीणा, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के कार्यकारी अभियंता शाश्वत महापात्रा तथा वित्त मंत्रालय के उप निदेशक कनव दुआ शामिल रहे। इसके अतिरिक्त भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के राष्ट्रीय सुदूर संवेदन केंद्र, हैदराबाद के वैज्ञानिक डॉ. श्री शशिवर्धन रेड्डी भी टीम का हिस्सा रहे। दौरे के दौरान हिमाचल प्रदेश सरकार के अतिरिक्त सचिव (राजस्व एवं आपदा प्रबंधन) सुनील वर्मा, एडीएम सुरजीत राठौर, एसडीएम मनाली गुंजीत चीमा सहित आपदा प्रबंधन के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
कुल्लू लाइव - मुख्य चुनाव आयुक्त के विरुद्ध सीपीआईएम का प्रदर्शन
मुख्य चुनाव आयुक्त के विरुद्ध सीपीआईएम का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला। Kullu Times
आपदा प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का जायजा लेने कुल्लू पहुंची केंद्रीय टीम 

Kullu Times 

मानसून सीजन के दौरान भारी बारिश, बाढ़ एवं भूस्खलन से जिला कुल्लू में हुए नुकसान का आकलन करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा गठित अंतर-मंत्रालय केंद्रीय टीम कुल्लू पहुंची। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव एम. रामचंद्रुडु के नेतृत्व में पहुंची टीम ने जिला के दो दिवसीय दौरे के पहले दिन विभिन्न आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर नुकसान की स्थिति का जायजा लिया। केंद्रीय दल में जल शक्ति मंत्रालय के निदेशक प्रकाश चंद, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के निदेशक डॉ. सुभाष चंद्र, ग्रामीण विकास मंत्रालय के निदेशक रामावतार मीणा, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के कार्यकारी अभियंता शाश्वत महापात्रा, वित्त मंत्रालय के उप निदेशक कनव दुआ तथा भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के राष्ट्रीय सुदूर संवेदन केंद्र, हैदराबाद के वैज्ञानिक डॉ. श्री शशिवर्धन रेड्डी शामिल रहे। अतिरिक्त हिमाचल प्रदेश सरकार के अतिरिक्त सचिव (राजस्व एवं आपदा प्रबंधन) सुनील वर्मा भी दौरे के दौरान उपस्थित रहे।ओट पहुंचने पर एडीएम सुरजीत सिंह राठौर सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने केंद्रीय टीम का स्वागत किया। इसके बाद केंद्रीय दल ने सैंज क्षेत्र के विभिन्न प्रभावित स्थलों का दौरा किया तथा प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की जानकारी प्राप्त की।केंद्रीय टीम ने सैंज क्षेत्र की ग्राम पंचायत सुचैण के मातला गांव का दौरा किया। यहां टीम ने जमीन धंसने से प्रभावित मकानों और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया तथा प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं नुकसान की जानकारी ली।
   इसके उपरांत केंद्रीय दल ने सैंज जल विद्युत परियोजना, सिउण्ड पुल तथा सैंज बाजार का भी निरीक्षण किया। टीम ने विभिन्न स्थानों पर प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की स्थिति का स्थलीय जायजा लिया।
    निरीक्षण के उपरांत एनएचपीसी विश्राम गृह, बिहाली में जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश, बाढ़ एवं भूस्खलन के कारण सड़कों, पेयजल योजनाओं, कृषि, बागवानी, विद्युत व्यवस्था, सरकारी तथा लोगों की निजी संपत्ति को हुए नुकसान का विस्तृत ब्यौरा केंद्रीय टीम के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
   बैठक में संबंधित विभागों द्वारा किए गए नुकसान के आकलन, प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति तथा राहत एवं पुनर्वास कार्यों की जानकारी भी साझा की गई। केंद्रीय टीम ने अधिकारियों से आपदा से हुए नुकसान और आवश्यक राहत उपायों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
कुल्लू में सीपीआईएम ने किया एसआईआर का विरोध
कहा देश में युवाओं के काटे जा रहे वोट

 Kullu Times 

सीपीएम के जिला सचिव नारायण सिंह चौहान ने बताया कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर को लेकर सवाल उठाए हैं। प्रदर्शन के बाद उन्होंने कहा कि मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था की बुनियाद है। किसी योग्य मतदाता का नाम सूची से हटने पर उसके मतदान के अधिकार पर असर पड़ सकता है।
विधायक मनाली भुवनेश्वर गौड़ ने आज मनाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गोशाल पुल का लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता  एम.पी.एस. चौहान  एवं विभागीय अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान पुल से संबंधित आवश्यक कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता और इसे समयबद्ध तरीके से पूरा करने के कड़े दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मनाली के हर क्षेत्र में सुदृढ़ सड़क नेटवर्क और सुरक्षित पुल संरचनाओं का निर्माण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, ताकि स्थानीय जनता और यहाँ आने वाले पर्यटकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। क्षेत्र के समग्र विकास और जनहित के लिए हमारी यह सक्रियता निरंतर जारी रहेगी।

Kullu Times Bhuvneshwar Gaur
कुल्लू लाइव - मुख्य चुनाव आयुक्त के विरुद्ध सीपीआईएम का प्रदर्शन
Road status
राजकीय महाविद्यालय बंजार के अभिभावक-शिक्षक संघ (PTA) के प्रधान टेक चन्द नेगी ने कॉलेज में लंबे समय से खाली चल रहे 15 पदों को लेकर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने सरकार व शिक्षा विभाग से इन पदों को तुरंत भरने की मांग की है।
पीटीए प्रधान ने बताया कि कॉलेज में सहायक आचार्य (प्रोफेसर) स्तर के 9 पद खाली हैं, जिनमें अंग्रेजी के 3, जबकि रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, भूगोल, संस्कृत, गणित और शारीरिक शिक्षा का 1-1 पद शामिल है। इसके अलावा गैर-शैक्षणिक स्टाफ में लाइब्रेरियन, सीनियर असिस्टेंट व जेएलए का 1-1 पद, क्लर्क के 2 और चपरासी का 1 पद रिक्त है। इनमें से कुछ पद तो वर्ष 2022 से लगातार खाली चल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि स्टाफ न होने से दूर-दराज के सैकड़ों ग्रामीण छात्रों की पढ़ाई का भारी नुकसान हो रहा है। 
पीटीए ने चेतावनी दी है कि जल्दी रिक्त पदों को नहीं भरा तो आंदोलन व धरना प्रदर्शन का रास्ता  अपनाना पड़ेगा ।
भवदीय,
टेक चन्द नेगी 
प्रधान, पीटीए, राजकीय महाविद्यालय बंजार
मोबा. नंबर: 9805101671
रोटरी आई अस्पताल निशुल्क नेत्र शिविर 2 अक्टूबर 2026 सरस्वती विद्या मंदिर ओल्ड मनाली। Kullu Times Rotary International <nis:link nis:type=tag nis:id=manali nis:value=manali nis:enabled=true nis:link/>
पर्यटन सीजन से पहले तीर्थन घाटी में पुलिस और पर्यटन कारोबारियों के बीच समन्वय बैठक का आयोजन।

नशे की रोकथाम से लेकर पर्यटक सुरक्षा तक, तीर्थन में पुलिस ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

यातायात व्यवस्था, ध्वनि प्रदूषण एवं जिम्मेदार पर्यटन पर हुआ मंथन।

ड्रग्स की सूचना और आपात स्थिति में 112 नंबर पर करें संपर्क- डीएसपी राज कुमार.
पर्यटन सीजन से पहले तीर्थन घाटी में पुलिस और पर्यटन कारोबारियों के बीच समन्वय बैठक का आयोजन।

नशे की रोकथाम से लेकर पर्यटक सुरक्षा तक, तीर्थन में पुलिस ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

यातायात व्यवस्था, ध्वनि प्रदूषण एवं जिम्मेदार पर्यटन पर हुआ मंथन।

ड्रग्स की सूचना और आपात स्थिति में 112 नंबर पर करें संपर्क- डीएसपी राज कुमार.

Kullu Times 

 आगामी पर्यटन सीजन को देखते हुए तीर्थन घाटी में पर्यटन कारोबार को सुचारू, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से तीर्थन संरक्षण एवं पर्यटन विकास एसोसिएशन की ओर से ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क की तीर्थन रेंज स्थित शाईरोपा सभागार में समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रधान वरुण भारती ने की, जबकि उप पुलिस अधीक्षक (एसडीपीओ) बंजार राज कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में तीर्थन घाटी के होटल एवं होम-स्टे संचालकों, पर्यटन कारोबार से जुड़े प्रतिनिधियों तथा स्थानीय युवाओं ने भाग लिया। पर्यटन कारोबारियों ने एसडीपीओ राज कुमार का हिमाचली टोपी और मफलर पहनाकर स्वागत किया।

बैठक के दौरान एसडीपीओ राज कुमार ने उपस्थित पर्यटन कारोबारियों और स्थानीय लोगों को सिंथेटिक नशे की रोकथाम, डीजे एवं लाउडस्पीकर के निर्धारित नियमों के पालन, किरायेदारों के सत्यापन, सी-फॉर्म, महिला सुरक्षा तथा आपातकालीन सहायता और ड्रग्स की सूचना के लिए 112 हेल्पलाइन नंबर के संबंध में जानकारी दी।

उन्होंने होटल एवं होम-स्टे संचालकों से आग्रह किया कि रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक डीजे और लाउडस्पीकर का प्रयोग बिल्कुल न किया जाए। अन्य समय में भी सक्षम प्राधिकारी की अनुमति, निर्धारित ध्वनि सीमा तथा लागू नियमों का पालन करते हुए ही ध्वनि उपकरणों का प्रयोग किया जाए, ताकि स्थानीय निवासियों और पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

पर्यटकों के वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था पर जोर.

बैठक में यातायात व्यवस्था को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। पुलिस अधिकारी ने होटल एवं होम-स्टे संचालकों से आग्रह किया कि बाहर से आने वाले पर्यटकों को अपने वाहन निर्धारित होटल पार्किंग अथवा चिन्हित और उपयुक्त पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करने के लिए प्रेरित करें। इससे सड़कों पर अनावश्यक जाम और यातायात में बाधा से बचा जा सकेगा।

नदी किनारे सुरक्षा और सीसीटीवी लगाने की अपील.

पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नदी किनारे संवेदनशील स्थानों पर चेतावनी एवं सूचना बोर्ड लगाने तथा होटल, होम-स्टे और अन्य परिसरों में निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने के लिए भी जागरूक किया गया।

उप मंडल पुलिस अधिकारी द्वारा नशीले पदार्थों से संबंधित किसी भी गतिविधि अथवा संदिग्ध सूचना की तत्काल पुलिस को जानकारी देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पर्यटन क्षेत्र को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए पुलिस के साथ स्थानीय लोगों और पर्यटन कारोबारियों का सहयोग आवश्यक है।

पुलिस प्रशासन को सहयोग का दिया आश्वासन.

बैठक में उपस्थित पर्यटन कारोबारियों और स्थानीय युवाओं ने सुरक्षित, अनुशासित एवं जिम्मेदार पर्यटन को बढ़ावा देने तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

बैठक में अजय सिंह, गोविंद सिंह ठाकुर, उपेंद्र सिंह, पंकी सूद, तरुण ठाकुर, लोकेश्वर सिंह, महेंद्र बिष्ट, राजेंद्र सिंह, संजय कुमार, फतेह चंद, राघव कालरा, राकेश ठाकुर, नरेश कुमार और मेघा गौर सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
रोटरी क्लब मनाली ने वर्ल्ड हार्ट डे पर आयोजित किया हेल्दी हार्ट जागरूकता प्रोग्राम 

एसडीएम मनाली एवं बीएमओ नगर विशेष अतिथि रहे उपस्थित 

Kullu Times 

29 सितंबर को, रोटरी क्लब मनाली ने मॉल रोड, मनाली में एक हेल्दी हार्ट जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करके वर्ल्ड हार्ट डे मनाया, ताकि आम लोग आसानी से हिस्सा ले सकें और अवेयरनेस इनिशिएटिव से फ़ायदा उठा सकें। रोटरी क्लब मनाली अध्यक्ष मीनाक्षी कैस्टेलिनो ने कुल्लू टाइम्स को बताया कि इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि एसडीएम मनाली गुंजीत सिंह चीमा और बी एम ओ नग्गर, डॉ. करनजीत सिंह  की मौजूदगी से यह प्रोग्राम और भी खास बन गया, वहीं नगर परिषद मनाली उपाध्यक्ष मनोज ल्हारजे, डॉक्टर बिशन शाशनी, रोटरी क्लब मनाली की पूर्व अध्यक्ष अमिता शमशेर ठाकुर, अल्का चौहान, एवं रोटरी क्लब मनाली के अन्य गणमान्य सदस्य भी उपस्थित रहे। 

इस प्रोग्राम का फ़ोकस हार्ट हेल्थ, हार्ट से जुड़ी बीमारियों से बचाव और हेल्दी लाइफ़स्टाइल बनाए रखने की अहमियत के बारे में जागरूकता फैलाने पर था। वहीं मिशन हॉस्पिटल मनाली के स्टाफ़ ने एक जानकारी देने वाला और दिलचस्प स्किट पेश किया, जिसमें हमारे दिल का ख्याल रखने और हेल्दी आदतें अपनाने की अहमियत पर ज़ोर दिया गया।बी एम ओ नग्गर डॉ. करनजीत सिंह ने दूसरे मेडिकल प्रोफ़ेशनल्स के साथ मिलकर हार्ट की बीमारी से बचाव, सावधानियों, हेल्दी लाइफ़स्टाइल चुनने और रेगुलर हेल्थ अवेयरनेस पर कीमती जानकारी और गाइडेंस शेयर की।

डे स्टार स्कूल मनाली के स्टूडेंट्स ने भी प्रोग्राम में हिस्सा लिया, जिससे यह इनिशिएटिव और भी मतलब वाला और दिलचस्प बन गया। रोटरी क्लब मनाली ने खास तौर पर बच्चों में हेल्दी खाने की आदतें डालने की अहमियत पर ज़ोर दिया। बच्चों को जंक फ़ूड और फ़ास्ट फ़ूड कम खाने और हेल्दी ऑप्शन चुनने के लिए बढ़ावा दिया गया। अनहेल्दी खाने की आदतें और एक जगह बैठे रहने वाली लाइफस्टाइल से कई हेल्थ रिस्क हो सकते हैं, इसलिए कम उम्र से ही इसके बारे में जानकारी देना खास तौर पर ज़रूरी है।

इस प्रोग्राम में एक आसान लेकिन ज़रूरी मैसेज था “एक हेल्दी दिल हेल्दी चॉइस से शुरू होता है।”इस इनिशिएटिव के ज़रिए, रोटरी क्लब मनाली का मकसद सभी उम्र के लोगों को अपने दिल की सेहत का ध्यान रखने और पॉजिटिव लाइफस्टाइल चॉइस चुनने के लिए बढ़ावा देना था।
देश के युवाओं से डर रही मोदी सरकार
सबसे ज्यादा युवाओ के वोट की हुई चोरी 
मुख्य चुनाव आयुक्त का युवा कांग्रेस कर रही विरोध :- कार्तिक चौधरी
दो साल से बदहाल सरची की मुख्य सड़क, करोड़ों खर्च के दावों के बावजूद हालात जस के तस: शौरी

बस सेवा बंद, छोटे वाहनों का आवागमन भी जोखिमपूर्ण; मुख्यमंत्री की घोषणा के एक वर्ष बाद भी सड़क सुधार का इंतजार

Kullu Times 

ग्राम पंचायत सरची की एकमात्र मुख्य सड़क पिछले करीब दो वर्षों से बदहाली का शिकार है। सड़क की खराब स्थिति के कारण जहां बस सेवा दो वर्ष से अधिक समय से बंद है, वहीं छोटे वाहनों के लिए भी इस सड़क पर आवाजाही बेहद जोखिमपूर्ण बनी हुई है। सड़क की स्थिति को देखते हुए किसी भी समय गंभीर हादसा होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

बंजार विधायक सुरेंद्र शौरी ने इस संबंध में वीडियो जारी करते हुए प्रदेश सरकार पर सड़क एवं ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं के प्रति गंभीरता नहीं दिखाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरची सड़क की बदहाली सरकार के विकास के दावों की जमीनी हकीकत को सामने लाती है।

विधायक शौरी ने कहा कि करीब एक वर्ष पूर्व प्रदेश के मुख्यमंत्री स्वयं सरची गांव में रात्रि ठहराव कर चुके हैं। उस दौरान ग्रामीणों की मांग पर सड़क के सुधार के लिए धन उपलब्ध करवाने की घोषणा भी की गई थी। लेकिन घोषणा के एक वर्ष बाद भी सड़क की स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को सरची की जनता से की गई अपनी घोषणा को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करना चाहिए।

शौरी ने आरोप लगाया कि आपदा के दौरान केंद्र सरकार से प्रदेश को उपलब्ध करवाए गए बजट का सरकार ने जिस तरह खर्च किया, उस पर भी सवाल उठ रहे हैं। करोड़ों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद बंजार विधानसभा क्षेत्र की कई सड़कें आज भी सामान्य यातायात के लिए पूरी तरह बहाल नहीं हो पाई हैं। उन्होंने कहा कि सरची की मुख्य सड़क इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है, जिसे पर्याप्त रूप से छोटे वाहनों के लिए भी सुचारू नहीं किया जा सका है।

विधायक ने कहा कि बंजार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लगभग सभी प्रमुख और ग्रामीण सड़कों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। कहीं सड़कें क्षतिग्रस्त हैं तो कहीं यातायात जोखिमपूर्ण बना हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार को कागजों और घोषणाओं से बाहर निकलकर धरातल पर काम करने की आवश्यकता है।

उन्होंने प्रदेश सरकार की ‘सुख की सरकार’ वाली राजनीति पर भी निशाना साधते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जनता सड़कों, परिवहन और मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान है, जबकि सरकार ‘सुखी परिवार’ जैसे नारों और योजनाओं का ढोंग करके वास्तविक समस्याओं से त्रस्त जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है।

शौरी ने सरकार से मांग की कि सरची की मुख्य सड़क की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाकर सड़क का स्थायी सुधार एवं सुरक्षित यातायात बहाल किया जाए, ताकि ग्रामीणों को लंबे समय से चली आ रही परेशानी से राहत मिल सके।
एस डी एम उदयपुर लाहुल होंगे ओम प्रकाश, आदेश जारी। Kullu Times
दशहरा उत्सव से पहले दिया जाए बजंतरी संघ को नजराना
कारदार संघ के प्रस्ताव को किया जाए खारिज
136 फर्जी कारदारों को बाहर करे कुल्लू प्रशासन 
देव संस्कृति चेरिटेबल संस्था के अध्यक्ष ओमप्रकाश ने रखी मांग। Kullu Times