क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में नव नियुक्त चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर सपना शर्मा का स्वागत
पूर्व चिकित्सा अधीक्षक राधा शर्मा को दी विदाई
Kullu Times
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में आज नव नियुक्त चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सपना शर्मा ने अपना कार्यभार संभाला। इस अवसर पर क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में स्वागत एवं विदाई समारोह आयोजित किया गया।समारोह की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुल्लू डॉ. रंजीत ठाकुर ने की। इस अवसर पर पूर्व चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राधा शर्मा को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। डॉ. राधा शर्मा अब डिप्टी डायरेक्टर, शिमला के रूप में अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रंजीत ठाकुर ने उन्हें शॉल पहनाकर सम्मानित किया तथा उनके कार्यकाल के दौरान दी गई सेवाओं एवं योगदान की सराहना की।नव नियुक्त चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सपना शर्मा का कुल्लू जिले के स्वास्थ्य विभाग में पूर्व में भी महत्वपूर्ण प्रशासनिक एवं चिकित्सकीय अनुभव रहा है। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी कुल्लू के रूप में सेवाएं दी हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर, बंजार तथा ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर, जरी के रूप में भी सेवाएं प्रदान की हैं और जरी में दो बार ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर के रूप में कार्य किया है।समारोह में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने डॉ. सपना शर्मा का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं तथा डॉ. राधा शर्मा के आगामी कार्यकाल के लिए भी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।इस अवसर पर क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के चिकित्सक, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Kullu, Kullu | Oct 1, 2026