कनहार वनचौकी कैंपस में दबंगों ने बोला धावा: वन अमले को धमकी देकर जब्त सामग्री लूटी, मामला दर्ज कराने दिया आवेदन
पहाड़गढ़ (मुरैना): पुलिस थाना पहाड़गढ़ क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वनचौकी कनहार कैंपस में 3 अक्टूबर 2026 को लगभग 10 लोगों द्वारा जबरन घुसकर जब्तशुदा शासकीय संपत्ति लूटने और वनकर्मियों को धमकी देने का मामला सामने आया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वनचौकी प्रभारी कीर्ति कुमार शांडिल्य द्वारा थाना प्रभारी पहाड़गढ़ को दिए गए लिखित आवेदन पत्र में बताया गया है कि 03-10-2026 को वनचौकी कनहार कैंपस में 10 लोग (जिनमें बीरेंद्र जाटव, नीरज जाटव, पुष्पराज उर्फ नत्था जाटव, नीरज जाटव की बहन, भरत जाटव की पत्नी एवं 4 अन्य लोग शामिल थे)
बताया गया कि आरोपियों ने वनचौकी में आते ही शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए वन कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। साथ ही खुद को कभी मीडिया तो कभी एडवोकेट बताकर दबाव बनाने का प्रयास किया।
जब वन अमले (स
Morena, Morena | Oct 4, 2026