ग्वालियर साइबर क्राइम विंग ने साइबर फ्रॉड और ऑनलाइन गैम्बलिंग से जुड़े कथित नेटवर्क का खुलासा करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, सांवरिया धाम फेस-1 स्थित एक फ्लैट में लैपटॉप, मोबाइल और टैबलेट के जरिए फेयरप्ले-1 डॉट कॉम पर लेनदेन किया जा रहा था। जांच में म्यूल बैंक अकाउंट के जरिए हर महीने करीब 5-6 करोड़ और सालभर में लगभग 60 करोड़ रुपये के ट्रांजेक्शन का दावा किया गया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 19 मोबाइल फोन, 17 ATM कार्ड, 38 सिम कार्ड, लैपटॉप और 2 टैबलेट बरामद किए हैं। पुलिस का दावा है कि नेटवर्क के तार दुबई, कंबोडिया और श्रीलंका से जुड़े हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजा रायकवार, नीलेश रावत, पंकज पाल, रानू रावत और उदय चौहान के रूप में हुई है। मामले में पुलिस अन्य संदिग्धों और नेटवर्क के संचालकों की तलाश कर रही है।
#Gwalior #CyberFraud #OnlineGambling #CyberCrimeWing #OnlineFraud
Morena, Morena | Oct 4, 2026