जमुई: कुमार गांव के पास ऑटो की टक्कर से बाइक सवार राजमिस्त्री घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Aug 15, 2026 सिकंदरा- अलीगंज मुख्य मार्ग पर कुमार गांव के पास तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से बाइक सवार राजमिस्त्री बुरी तरह घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से परिजन द्वारा स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए शुक्रवार की देर रात 10:00 बजे सदर अस्पताल लाया गया है। यहां गंभीर अवस्था में राजमिस्त्री का इलाज किया जा रहा है।