दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर ने स्टेशन मरोदा, वार्ड क्रमांक 17, रिसाली नगर निगम द्वारा आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा संकल्प शिविर में शामिल होकर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया।
शिविर के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाने के साथ पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।
विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी के इस संकल्प को मजबूत बनाते हुए जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देना हमारा लक्ष्य है।
सेवा ही संकल्प, जनकल्याण ही हमारा लक्ष्य।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #जनभागीदारी #जनकल्याण #सेवा_और_सुशासन रिसाली दुर्ग