अनुभव का सम्मान, वरिष्ठजनों को नमन
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर स्वामी विवेकानंद सभागार में वरिष्ठजन सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सांसद श्री विजय बघेल ने वरिष्ठजनों को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।
वरिष्ठजनों का अनुभव हमारी अमूल्य धरोहर है।
सांसद श्री बघेल ने कहा कि ‘विकसित भारत’ के निर्माण में वरिष्ठ नागरिकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। वहीं कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने कहा कि वरिष्ठजनों का वृहद अनुभव जीवन में सही निर्णय लेने के लिए मार्गदर्शन और प्रेरणा देता है।
वरिष्ठजनों की गरिमामयी उपस्थिति और मनमोहक प्रस्तुतियों ने समारोह को यादगार बना दिया।
#अंतर्राष्ट्रीय_वृद्धजन_दिवस #वरिष्ठजन_सम्मान #अनुभव_का_सम्मान #विकसित_भारत #वरिष्ठजन_हमारी_धरोहर