कैबिनेट मंत्री श्री गजेंद्र यादव आज सेवा संकल्प अभियान के तहत पाटन विकासखंड के सेलुद में आयोजित आँगन मिलन सेवा कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत नवजात शिशुओं की माताओं एवं गर्भवती माताओं को पोषण आहार किट वितरित कर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र नन्हे बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक विकास की मजबूत नींव हैं। स्वस्थ मां और स्वस्थ बच्चे ही सशक्त समाज की आधारशिला हैं।
इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक सहित जनप्रतिनिधि एवं संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
#सेवा_संकल्प_अभियान #आँगन_मिलन #राष्ट्रीय_पोषण_माह #मातृ_शिशु_स्वास्थ्य #sewasankalpabhiyan