माननीय मुख्यमंत्री जी के आदेशानुसार जिला प्रशासन, मुजफ्फरपुर द्वारा जिला में 'सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान' का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया जा रहा है। जिलाधिकारी, मुजफ्फरपुर ने कहा कि इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में पूर्व से अवस्थित आधारभूत संरचनाओं एवं परिसम्पत्तियों को सुदृढ़ करने तथा नए परिसम्पत्तियों के निर्माण का कार्य मिशन मोड में किया जा रहा है। इसमें विद्यालयों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, सामुदायिक भवनों, स्वास्थ्य उप केन्द्रों का सुदृढ़ीकरण/ उन्नयन एवं नवनिर्माण तथा अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं को शामिल किया गया है। ग्राम पंचायतवार प्राथमिकता के अनुसार लगभग 10 योजनाओं का चयन किया गया है। चयनित कार्यों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अधिकारियों के क्षेत्र-भ्रमण के दौरान लोगों द्वारा फीडबैक में आधारभूत संरचनाओं एवं परिसम्पत्तियों के सुदृढ़ीकरण पर काफ़ी हर्ष व्यक्त किया जा रहा है तथा माननीय मुख्यमंत्री जी के ऐसे लोक-कल्याणकारी एवं विकासात्मक कार्यों की काफ़ी सराहना की जा रही है। आम जन द्वारा बताया जा रहा है कि मिशन कायाकल्प के तहत किए जा रहे ये कार्य ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, विकास कार्यों को गति देने तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।
फोटो: सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के तहत पंचायत भवन, कमरथू, गायघाट, मुजफ्फरपुर का जीर्णोद्धार कार्य
#CMSamrat
#samratchoudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
1 views | Muzaffarpur, Bihar | Oct 13, 2026