DRDA, मुजफ्फरपुर में कार्यों की समीक्षा बैठक
उप विकास आयुक्त के निर्देश के आलोक में निदेशक, DRDA द्वारा जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (DRDA), मुजफ्फरपुर के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में लंबित परिवादों के त्वरित निष्पादन, संचालित योजनाओं के नियमित निरीक्षण तथा संचिकाओं का ससमय निष्पादन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरान संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं समयबद्धता बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि विभागीय कार्यों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके तथा आमजन को ससमय बेहतर सेवाएँ उपलब्ध कराई जा सकें।
#CMSamrat
#samratchoudhary
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
CMO Bihar
Rural Development Department, Government of Bihar
1 views | Muzaffarpur, Bihar | Oct 13, 2026