#कहानी_बदलाव_की
जल जीवन मिशन से खण्डेरिया मारू में आई खुशहाली
शासन के जल जीवन मिशन ने मंदसौर जिले के ग्रामों में खुशहाली लाकर सुंदर तथा सकारात्मक वातावरण उत्पन्न कर दिया है मंदसौर विकासखंड की ग्राम पंचायत पडलिया मारू का गांव खंडेरिया मारु भी उन गांवों में शामिल है जहां जल जीवन मिशन से खुशहाली आई है।
मंदसौर मुख्यालय से 22 किलोमीटर दूर खंडेरिया मारु ग्राम की 1200 से अधिक आबादी पूर्व में पेयजल की समस्या से परेशान थी दूर जाकर पानी लाना पड़ता था गांव के लोगों को पानी लाने में परेशान होना पड़ता था काफी समय पानी लाने में लग जाया करता था।
ग्रामवासी मुख्य रूप से कृषक हैं जो उन्नत खेती-किसानी करते हैं। इसके अलावा कुछ परिवार मजदूरी और पशुपालन से अपनी आजीविका चलाते हैं। सामाजिक और आर्थिक रूप से संपन्न यह गाँव विकास कार्यों और जनसहभागिता में जिले में अग्रणी स्थान रखता है।
गाँव की महिलाएँ पेयजल के लिए मुख्य रूप से 2 हैंडपंपों और निजी कुओं पर निर्भर थीं तथा सिर पर मटके रखकर पानी लाती थीं। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा गांव में पेयजल के लिए प्रारंभिक प्रयास वर्ष 2015 में किए गए जब जनभागीदारी से गाँव के एक हिस्से में पाइपलाइन बिछाकर लगभग 70 परिवारों को नल कनेक्शन दिए गए थे।
इसके बावजूद आबादी का बड़ा हिस्सा हैंडपंपों और कुओं से ही पानी लाया करता था कुओं का पानी पीने योग्य न होने के कारण शुद्ध पेयजल का संकट लगातार बना रहा।
जब गाँव वासियों द्वारा संपूर्ण ग्राम के लिए नल-जल योजना की मांग की गई, तब लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने ग्रामसभा आयोजित कर भारत सरकार की महत्वाकांक्षी 'जल जीवन मिशन' योजना की जानकारी दी।
ग्राम में 'पानी समिति' का गठन किया गया। विभाग द्वारा 68.15 लाख रुपए का प्राक्कलन तैयार कर प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त की गई। 70 लीटर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन के मान से 12 मीटर ऊँची एवं 50000 लीटर क्षमता की उच्चस्तरीय पेयजल टंकी का निर्माण पंप स्थापना, राइजिंग मेन, वितरण नलिकाएं विद्युत कनेक्शन एवं ऑटोमैटिक सेंसर तकनीक का कार्य पूर्ण करके ग्राम के सभी 260 परिवारों को क्रियाशील घरेलू नल कनेक्शन से जोड़ा गया। योजना से बदलाव आया खुशहाली आई पूरे गांव को पानी मिलने लगा वर्तमान में गाँव का हर परिवार वर्षभर घर बैठे ही पर्याप्त, शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल प्राप्त कर रहा है।
अब गांवों में दूर-दराज से पानी ढोने की मजबूरी समाप्त होने से महिलाओं के समय और श्रम की बचत हो रही है, जिससे उन्हें स्वावलंबन और अन्य आजीविका गतिविधियों से जुड़ने का अवसर मिला है। पेयजल स्रोतों का नियमित क्लोरीनेशन और जल गुणवत्ता परीक्षण होने से जल-जनित बीमारियों का खतरा टल गया है।
जल जीवन मिशन के सफल क्रियान्वयन से आज ग्राम खण्डेरिया मारू में स्वच्छ पेयजल, बेहतर स्वास्थ्य और खुशहाली का एक नया वातावरण निर्मित हुआ है। ग्राम वासी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को धन्यवाद देते हैं।
#मंदसौर
#Mandsaur
Mandsaur, Madhya Pradesh | Oct 4, 2026