Public App Logo
भव्य घटयात्रा के साथ पंचकल्याणक महोत्सव का शुभारंभ सराय अकिल, संवाददाता। नगर पंचायत सराय अकिल के फकीराबाद स्थित रंगा कॉलोनी में शुक्रवार को श्री 1008 महावीर दिगंबर जैन मंदिर के पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ भव्य घटयात्रा के साथ हुआ। हनुमान मंदिर से निकली यात्रा में जैन समाज की महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण किए, जबकि पुरुष श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते हुए शामिल हुए। कस्बे में जगह-जगह श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया और सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा। महोत्सव मुनि श्री 108 वासुपूज्य सागर जी महाराज एवं मुनि श्री 108 अतुल सागर जी महाराज के सानिध्य में 8 जुलाई तक विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के साथ आयोजित होगा। #कौशाम्बी #सरायअकिल #पंचकल्याणक #घटयात्रा #जैनसमाज धार्मिकआयोजन DainikJagran - Manjhanpur News