Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
usr337168
5
1
मंदसौर: गाली गलौज से रोकना पड़ा भारी शराबी ने मारा चाकू
Mandsaur, Mandsaur
| Jun 28, 2026
मंदसौर वेदी नगर थाना क्षेत्र में शनिवार रात 8:00 बजे गाली गलौज कर रहे शराबी को रोकना पिता पुत्र को भारी पड़ गया उन पर चाकू से हमला किया गया
MORE NEWS
कलेक्टर श्री सिंह ने राजसी पालकी एवं राजसी सवारी भ्रमण मार्ग का किया निरीक्षण कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीना ने राजसी पालकी एवं राजसी सवारी के मंदसौर शहर भ्रमण को लेकर निर्धारित रूट का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री बघेल, एसडीएम श्री शुभम पाटीदार सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी, कर्मचारी तथा मंदिर प्रबंध समिति के प्रबंधक एवं सदस्य उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री सिंह ने पशुपतिनाथ मंदिर से प्रारंभ होकर पशुपतिनाथ की बड़ी पुलिया, मंडी गेट, शुक्ला चौक, गणपति चौक, नयापुरा मार्ग, लक्कड़ पीठा चौराहा, गोल चौराहा, बीपीएल चौराहा, गांधी चौराहा, नेहरू बस स्टैंड एवं घंटाघर क्षेत्र तक के संपूर्ण मार्ग का निरीक्षण किया। #Mandsaur #मंदसौर
Mandsaur, Madhya Pradesh | Aug 16, 2026
CBN की सरकारी गाड़ी को टक्कर मार भाग रहे तस्करों की पिकअप से 1,031 किलो डोडा चूरा जब्त नीमच/चित्तौड़गढ़। नशा तस्करी के खिलाफ केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) की मध्य प्रदेश इकाई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1,031.580 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान तस्करों द्वारा CBN की सरकारी गाड़ी को टक्कर मारकर भागने का प्रयास भी किया गया। हालांकि, अधिकारी पिकअप वाहन को पकड़ने में सफल रहे। वाहन में सवार आरोपी अंधेरे, भारी बारिश और दुर्गम पहाड़ी रास्ते का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। CBN प्रथम खंड के अधिकारियों को सूचना मिली थी कि राजस्थान नंबर की महिंद्रा बोलेरो पिकअप से बड़ी मात्रा में अवैध डोडा चूरा ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने चित्तौड़गढ़ के पालचा-उदपुरा मार्ग पर नाकाबंदी की। इसी दौरान संदिग्ध पिकअप वाहन दिखाई दिया। अधिकारियों ने वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने बैरिकेडिंग तोड़कर भागने और सरकारी वाहन को टक्कर मारने की कोशिश की। CBN टीम ने पीछा कर पिकअप वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। मौके पर घना अंधेरा, मूसलाधार बारिश और पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण वाहन में सवार तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। इसके बाद जब्त बोलेरो पिकअप को नीमच स्थित CBN कार्यालय लाया गया, जहां उसकी गहन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन में 51 एचडीपीई प्लास्टिक की बोरियां मिलीं, जिनमें कुल 1,031.580 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद हुआ। CBN ने अवैध मादक पदार्थ और बोलेरो पिकअप को जब्त कर लिया है। CBN ने NDPS Act, 1985 के तहत प्रकरण दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही जांच के माध्यम से डोडा चूरा की सप्लाई के स्रोत, गंतव्य और तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
Mandsaur, Mandsaur | Aug 16, 2026
पुलिस के नाम पर 2 लाख रुपये लेने का आरोप, संदीप पोरवाल ने की कार्रवाई की मांग पिपलियामंडी। पुलिस के नाम पर पैसे लेने और बाद में और रकम मांगने का आरोप लगाते हुए संदीप पिता कचरूलाल पोरवाल, निवासी विराट कॉलोनी टिलाखेड़ा ने पुलिस अधिकारियों को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के अनुसार, 14 अगस्त 2026 को संदीप अपने घर के पास मोबाइल सिम के वेरिफिकेशन संबंधी पूछताछ कर रहे थे। इसके बाद उन्हें पिपलियामंडी थाने ले जाया गया और पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। संदीप का आरोप है कि इसके बाद मुकेश निडर नामक व्यक्ति ने उनके पिता से कहा कि पुलिस वाले 5 लाख रुपये मांग रहे हैं और बातचीत के बाद 2 लाख रुपये में मामला तय हो सकता है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि संदीप के पिता ने रात में मुकेश निडर को 2 लाख रुपये नकद दिए। बाद में संदीप को जानकारी मिली तो उन्होंने मुकेश से पैसे लेने का कारण पूछा। आरोप है कि मुकेश ने राजस्थान पुलिस द्वारा अफीम के केस में फंसाने की बात कहते हुए पैसे लेने की बात कही। संदीप ने अपने आवेदन में स्पष्ट किया है कि राजस्थान पुलिस या पिपलियामंडी पुलिस द्वारा उनसे किसी राशि की मांग नहीं की गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि मुकेश द्वारा उनके पिता को धमकाकर पैसे लिए गए और अब और पैसों की मांग की जा रही है। आवेदन के माध्यम से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की गई है। यह आरोप आवेदक द्वारा दिए गए आवेदन में लगाए गए हैं। मामले में पुलिस जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।
Mandsaur, Mandsaur | Aug 16, 2026
#कांग्रेस द्वारा #वंदेमातरम के कथित अपमान पर #मंदसौर में विरोध प्रदर्शन
Mandsaur, Mandsaur | Aug 16, 2026
बोलिया से क्यासरा महादेव निकली कांवड़ यात्रा प्रमुख मार्गों से होते हुए क्यासरा महादेव पहुंचेंगे कांवड़िए #बोलिया। रविवार को बोलिया में शिवालय धर्मशाला समिति के तत्वावधान में कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ शिवालय धर्मशाला से हुआ। कांवड़िए भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए क्यासरा महादेव के लिए रवाना हुए। कांवड़ यात्रा शिवालय धर्मशाला से शुरू होकर सरदार वल्लभभाई चौराहा, सुभाषचंद्र बोस चौराहा, छत्री चौक, बस स्टैंड और कंकाली गेट होते हुए क्यासरा महादेव पहुंचेगी। यात्रा में श्रद्धालु कांवड़ लेकर भक्ति भाव के साथ शामिल हुए। मार्ग में भगवान शिव के जयकारों से वातावरण भक्तिमय नजर आया। यात्रा के क्यासरा महादेव पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं द्वारा भगवान शिव का जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना की जाएगी। कांवड़ यात्रा का आयोजन शिवालय धर्मशाला समिति द्वारा किया गया।
Mandsaur, Mandsaur | Aug 16, 2026
1