*हमीरगढ़ में SDPI नगर कमेटी की बैठक संपन्न*
*नगर पालिका चुनाव में 5 वार्डों में चुनाव लड़ने का ऐलान*
हमीरगढ़/भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल, 18 अगस्त सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) नगर कमेटी हमीरगढ़ की बैठक आयोजित हुई, जिसमें आगामी नगर पालिका चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए राजस्थान प्रदेश सचिव शब्बीर कुरैशी ने कार्यकर्ताओं से वार्ड स्तर पर संगठन को मजबूत करने और चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
भीलवाड़ा जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट जाकिर हुसैन ने कहा कि SDPI जनता के मुद्दों और अधिकारों की आवाज बनकर चुनाव मैदान में उतरेगी। प्रदेश सचिव शब्बीर कुरैशी की मौजूदगी में उन्होंने वार्ड नंबर 5, 6, 7, 8 एवं 9 सहित कुल 5 वार्डों में चुनाव लड़ने की घोषणा की।
जिला कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट इमरान रंगरेज ने कार्यकर्ताओं से बिना देरी किए चुनावी तैयारियों में जुटने की अपील की। वहीं विधानसभा कार्यकारिणी सदस्य इरफान रंगरेज ने जमीनी स्तर पर जनसंपर्क मजबूत करने पर जोर दिया।
बैठक में नगर कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।