Public App Logo
अच्छे स्पर्श और बुरे स्पर्श को लेकर छात्राओं को किया जागरूक शाहपुरा/भीलवाड़ा : सुभाष व्यास राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भीलवाड़ा के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति शाहपुरा की ओर से मंगलवार को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, तहनाल गेट शाहपुरा में ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे के तहत विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में माननीय न्यायिक अधिकारी सीमा चौहान ने विद्यार्थियों को अच्छे स्पर्श और बुरे स्पर्श के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि बच्चों को अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक रहना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि यदि कोई व्यक्ति उनके साथ गलत व्यवहार या बुरा स्पर्श करता है तो वे चुप न रहें और इसकी जानकारी तुरंत अपने माता-पिता अथवा परिवार के विश्वसनीय सदस्यों को दें। साथ ही चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर संपर्क करने की जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर पैनल अधिवक्ता अंकित शर्मा, तालुका सचिव आजाद मोहम्मद, पीएलवी रीना देवी, विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल बघेरवाल सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। शिविर में करीब 150 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा विधिक अधिकारों एवं सुरक्षा से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछकर उनके समाधान प्राप्त किए। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को कानून, उनके अधिकारों जानकारी हो - Bhilwara News