Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
News4you
Girwa, Udaipur
| Oct 1, 2026
MORE NEWS
कथित अवैध वसूली के खिलाफ ट्रक ड्राइवरो का गुस्सा फूटा, हाईवे जाम का वीडियो वायरल!#rajasthannews #rajasthanpolitics #breakingnews #viralvideo #udaipurnews
Girwa, Udaipur | Oct 1, 2026
रफ्तार 3.0 में दिखेगा ऑटोमोबाइल का जलवा, शिक्षा के लिए भी जुटेगा सहयोग उदयपुर। फेस्टिव सीजन से पहले वाहन प्रेमियों और खरीदारों के लिए उदयपुर में 3 एवं 4 अक्टूबर को फील्ड क्लब में भव्य रफ्तार 3.0 ऑटो एक्सपो आयोजित किया जाएगा। उदयपुर लेकसिटी राउंड टेबल 206 के तत्वावधान में होने वाले इस दो दिवसीय आयोजन में देश-विदेश के प्रमुख कार और बाइक ब्रांड्स अपने नवीनतम मॉडल प्रदर्शित करेंगे। आयोजकों को इस बार 5 हजार से अधिक लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। राउंड टेबल 206 के चेयरमैन मोहित सिंघवी ने बताया कि रफ्तार अब केवल ऑटो एक्सपो नहीं, बल्कि ऑटोमोबाइल, मनोरंजन, परिवार और सामाजिक सरोकारों को जोड़ने वाला बड़ा मंच बन चुका है। एक्सपो में Toyota, BMW, VinFast, Maruti, Volkswagen, Kia, MG जैसी प्रमुख कार कंपनियां भाग लेंगी, वहीं Harley-Davidson, Honda, Hero, KTM, Triumph और Suzuki सहित कई टू-व्हीलर ब्रांड्स भी अपने वाहन प्रदर्शित करेंगे। इलेक्ट्रिक वाहन श्रेणी में भी कई आकर्षक मॉडल देखने को मिलेंगे। ऑटोमोबाइल प्रेमियों के लिए हेरिटेज और विंटेज कारों की विशेष प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। आयोजकों के अनुसार, फेस्टिव सीजन में नई कार या बाइक खरीदने की योजना बना रहे लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न ब्रांड्स के वाहन देखने, तुलना करने और विशेष ऑफर्स की जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। राउंड टेबल 206 ने बताया कि रफ्तार 3.0 से प्राप्त होने वाली राशि का उपयोग शिक्षा क्षेत्र में छह नए कक्षाओं के निर्माण के लिए किया जाएगा। इस तरह यह आयोजन मनोरंजन और ऑटोमोबाइल के साथ-साथ समाजसेवा का भी महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।
Girwa, Udaipur | Oct 1, 2026
स्कूलों में मिड-डे मील की जांच, अधिशासी अधिकारी शाहरुख खान ने तीन स्कूलों का किया निरीक्षण कानोड़। नगर पालिका कानोड़ के अधिशासी अधिकारी शाहरुख खान ने बुधवार को क्षेत्र के तीन राजकीय विद्यालयों का निरीक्षण कर वहां संचालित मिड-डे मील योजना की व्यवस्थाओं की जांच की। अधिशासी अधिकारी ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अकोला, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सुमड़िया तथा कोछाफला विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाए जा रहे मिड-डे मील की गुणवत्ता, व्यवस्था एवं वितरण संबंधी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान विद्यालय स्टाफ से भोजन व्यवस्था को लेकर जानकारी ली गई तथा विद्यार्थियों को निर्धारित मानकों के अनुसार गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध करवाने पर जोर दिया गया। इस दौरान नगर पालिका के कार्मिक कन्हैयालाल एवं मनोज चौधरी भी मौजूद रहे।
Girwa, Udaipur | Oct 1, 2026
उदयपुर। शहर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई लगातार जारी है। बुधवार को नगर निगम की टीम ने उदयपोल रेलवे स्टेशन के बाहर सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की। टीम ने मौके पर पहुंचकर सड़क क्षेत्र में बाधा बन रहे अवैध कब्जों और सामान को हटाकर रास्ता खाली कराया। कार्रवाई के दौरान सड़क के बीच स्थित एक पेड़ को भी हटाया गया। निगम की टीम ने सड़क के हिस्से में किए गए अतिक्रमण को हटाकर यातायात और आवाजाही के लिए जगह खाली कराई। उदयपोल रेलवे स्टेशन के बाहर का क्षेत्र यात्रियों और वाहनों की आवाजाही के लिहाज से महत्वपूर्ण है। ऐसे में निगम की कार्रवाई के दौरान मौके पर हलचल देखने को मिली। निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे किए गए कब्जों को हटाया और क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराया। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, इस स्थान पर नाले का निर्माण प्रस्तावित है। सड़क के साइड में नाली निर्माण के लिए जगह की जरूरत है, लेकिन वहां कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर रखा था। इसी वजह से निगम की टीम ने अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की। निगम अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमण हटाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा। कार्रवाई के दौरान नगर निगम की टीम के साथ सूरजपोल थाना पुलिस भी मौजूद रही।
Girwa, Udaipur | Oct 1, 2026
बारिश की कमी और बढ़ती पानी की जरूरत के बीच पानेरियो की मादड़ी में मेनारिया ब्राह्मण समाज ने मिसाल पेश करते हुए वर्षों पुरानी बावड़ी की सफाई का बीड़ा उठाया। लंबे समय से उपयोग में नहीं आने के कारण बावड़ी की सफाई नहीं हुई थी और इसमें गंदगी जमा हो गई थी। वर्ष 2026 में कम बारिश के चलते क्षेत्र में पानी की समस्या को देखते हुए समाज ने इस पुराने जलस्रोत को फिर से उपयोग में लाने का निर्णय लिया। समाज की ग्राम सभा के माध्यम से वार्ड 48 के पार्षद महेश पुरी गोस्वामी को बावड़ी की स्थिति से अवगत कराया गया। पार्षद ने मामले की जानकारी जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर दीपेंद्र सिंह राठौर को दी और बावड़ी की सफाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए राजस्थान नागरिक सुरक्षा विभाग, उदयपुर की टीम से सहयोग मांगा। इसके बाद नागरिक सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गांव के वरिष्ठ नागरिकों और युवाओं के साथ मिलकर बावड़ी की सफाई का अभियान चलाया गया। वर्षों से जमा गंदगी और कचरे को हटाकर पुराने जलस्रोत को दोबारा उपयोगी बनाने की दिशा में काम शुरू किया गया।
Girwa, Udaipur | Oct 1, 2026
PDA सम्मेलन में माइक बंद हुआ तो भड़के सपा सांसद रामजी लाल सुमन! मंच से माइक फेंका #RamjiLalSuman #SamajwadiParty #SP #Moradabad #PDASammelan UttarPradesh UPPolitics ViralVideo PoliticalNews UPNews TrendingNews
Girwa, Udaipur | Sep 30, 2026
पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री! विधायक से विवाद के दावे के बीच अब नई पारी की शुरुआत #DivyaMittal #IAS #Politics #UttarPradesh #YogiGovernment UPPolitics PoliticalNews FormerIAS PoliticalEntry TrendingNews
Girwa, Udaipur | Sep 30, 2026
SI री-एग्जाम के पेपर को लेकर हनुमान बेनीवाल का सवाल! बोले- पेपर हार्ड था, दोबारा हो परीक्षा #HanumanBeniwal #SIExam #SIBharti2021 #RPSC #ReExam Rajasthan RajasthanPolitics YouthIssues StudentProtest RajasthanNews PoliticalNews TrendingNews
Girwa, Udaipur | Sep 30, 2026