आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े 1,648 कदम ♿
सेवा संकल्प अभियान के तहत बस्तर में आयोजित तीन दिवसीय संभाग स्तरीय दिव्यांग शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
5 से 7 अक्टूबर तक आयोजित इस शिविर में संभाग के 1,648 दिव्यांगजनों को उनकी जरूरत के अनुसार सहायक उपकरण उपलब्ध कराए गए।
♿ 100 व्हीलचेयर
🚲 86 ट्राईसाइकिल
🦻 222 श्रवण यंत्र
🦿 66 कृत्रिम हाथ-पैर
🦯 90 बैसाखी
🚶 10 वॉकर
🦯 25 छड़ियां
इसके साथ 260 दिव्यांग प्रमाण पत्र भी बनाए गए।
सहायक उपकरण मिलने से दिव्यांगजनों के आवागमन और दैनिक कार्यों में सुगमता बढ़ी है, वहीं आत्मनिर्भरता की दिशा में उनके कदम और मजबूत हुए हैं।
सहयोग से सुविधा, सुविधा से आत्मविश्वास और आत्मविश्वास से आत्मनिर्भरता।
#SevaSankalpAbhiyan #सेवा_संकल्प_अभियान