बस्तर दशहरा: परंपरा को आकार देते ग्रामीण कारीगर
विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा की तैयारियां जोरों पर हैं। पर्व के मुख्य आकर्षण आठ पहियों वाले विशाल विजय रथ का निर्माण झाड़ उमरगांव और बेड़ा उमरगांव के पारंपरिक कारीगरों द्वारा पूरी गति से किया जा रहा है।
बिना आधुनिक मशीनों और तकनीकी माप-जोख के, कारीगर पीढ़ियों से चली आ रही शिल्पकला और आस्था के साथ भारी-भरकम काष्ठ लट्ठों को तराशकर विशाल रथ का स्वरूप दे रहे हैं।
बस्तर दशहरा की अनूठी परंपरा के अनुसार विजय रथ की परिक्रमा की जिम्मेदारी किलेपाल क्षेत्र के माड़िया समुदाय के युवाओं को दी जाती है।
यह सिर्फ एक रथ नहीं, बल्कि बस्तर की परंपरा, आस्था और पीढ़ियों पुराने हुनर का जीवंत स्वरूप है।
#BastarDussehra #Bastar #बस्तर_दशहरा