जगदलपुर में राष्ट्रीय सहकारिता समीक्षा सम्मेलन
बस्तर के जगदलपुर में भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय समीक्षा सम्मेलन में ‘सहकार से समृद्धि’ के तहत देशभर में हुई प्रगति और आगामी कार्ययोजना पर मंथन हुआ।
सम्मेलन में सहकारिता तंत्र को आधुनिक, पारदर्शी और आत्मनिर्भर बनाने के लिए पिछले छह महीनों की उपलब्धियों की समीक्षा की गई।
मुख्य विषयों पर चर्चा हुई—
🔹 एम-पैक्स का गठन एवं विस्तार
🔹 पैक्स का डिजिटलीकरण एवं कंप्यूटरीकरण
🔹 विकेंद्रीकृत अनाज भंडारण
🔹 सहकारिता में बिजनेस डाइवर्सिफिकेशन
🔹 आधुनिक तकनीक आधारित को-ऑपरेटिव बैंकिंग
🔹 नेशनल कोऑपरेटिव डेटाबेस
🔹 नई राष्ट्रीय सहकारी नीति का रोडमैप
सम्मेलन में विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों ने अपने सहकारी मॉडल, प्रगति और सफल प्रयासों को साझा किया। पूर्वोत्तर, पूर्वी, पश्चिमी और दक्षिणी राज्यों की पहलों पर विशेष सत्र आयोजित किए गए।
सहकार से समृद्धि — जमीनी स्तर पर मजबूत सहकारिता, आत्मनिर्भर ग्रामीण अर्थव्यवस्था की दिशा में कदम।
#SahkarSeSamriddhi
7 views | Bastar, Chhattisgarh | Oct 8, 2026