कटनी नगर: नगर निगम कार्यालय में निगम अध्यक्ष के कार्यालय व बाहर खड़ी कारों में चौकीदार ने की तोड़फोड़, मामला दर्ज
नगर निगम कार्यालय में निगमाध्यक्ष मनीष पाठक के कार्यालय के बाहर रखे गमलों और कार्याकय के बाहर खड़ी दो कारो में नगर निगम में नियमित कर्मचारी राजन रावत के द्वारा तोड़फोड़ की गई थी। मामले की जानकारी उपायुक्त शैलेश गुप्ता के द्वारा आज शुक्रवार दोपहर 3 बजे दी उंन्होने बताया कि पूर्व में चौकीदार राजन इस तरह की घटनाओ को अंजाम दे चुका है। निगम कड़ी कार्यवाही करेगा।