Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
pk487801
रेवाड़ी में दो सगे भाइयों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा # भाजपा नेता पर लगाये आरोप# परिवार वालों ने लगाया
Rewari, Rewari
| Oct 6, 2026
MORE NEWS
सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर दो भाइयों को पीटा#बड़े की मौत; परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Rewari, Rewari | Oct 6, 2026
अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने व सुरक्षित यातायात के लिए रेवाड़ी पुलिस का सख्त रुख: जिले भर में विशेष नाकाबंदी और सघन चेकिंग अभियान जारी रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार। -अभियान के दौरान माह सितम्बर में पुलिस ने बिना नंबर प्लेट व 10 से 15 वर्ष पुराने वाहनों सहित कुल 701 वाहन किए इम्पाउंड, 2129 वाहनों के काटे चालान -बिना नंबर प्लेट, नंबरों से छेड़छाड़ करने तथा अनधिकृत स्लोगन/डिजाइन लिखवाने वाले वाहन चालकों पर की जा रही कड़ी कानूनी कार्रवाई -वाहन की पहचान छिपाना या नियमों का उल्लंघन करना कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: एसपी रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस जिले में आपराधिक गतिविधियों पर पूरी तरह से अंकुश लगाने तथा आमजन के लिए सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस महानिदेशक हरियाणा श्री अजय सिंघल, आईपीएस के सख्त दिशा-निर्देशों तथा पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन में रेवाड़ी पुलिस द्वारा जिले भर में एक विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिला पुलिस ने सितम्बर माह में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों और संदिग्ध वाहनों के खिलाफ कड़ी कानूनी व चालानी कार्रवाई करते हुए अपना शिकंजा कसा है। जिला पुलिस द्वारा सभी थाना क्षेत्रों एवं प्रमुख मार्गों पर विशेष नाकाबंदी कर वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। पुलिस अधीक्षक श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस ने यातायात पुलिस एवं जिले के सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हुए हैं कि यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों और संदिग्ध वाहनों पर पैनी नजर रखी जाए। विशेष रूप से बिना नंबर प्लेट, अधूरी या अस्पष्ट नंबर प्लेट, अथवा अंकों से छेड़छाड़ कर वाहन चलाने वालों के खिलाफ तुरंत और सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए। इसके अतिरिक्त, 10 से 15 वर्ष पुराने डीजल व पेट्रोल वाहनों पर भी नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। नंबर प्लेट कानूनी पहचान, छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं पुलिस अधीक्षक श्री हेमेंद्र कुमार मीणा ने कड़ा संदेश देते हुए कहा, "वाहन की नंबर प्लेट उसकी प्राथमिक कानूनी पहचान होती है। इसे किसी भी प्रकार से बदलना, धुंधला करना, ढकना या पहचान छिपाने का प्रयास करना यातायात नियमों का गंभीर उल्लंघन है।" एसपी रेवाड़ी ने बताया कि अक्सर यह देखने में आता है कि कुछ वाहन चालक जानबूझकर अंकों को छिपाने, मिटाने, मोड़ने या अनधिकृत पैटर्न में लिखवाने का प्रयास करते हैं, ताकि वास्तविक पंजीकरण संख्या स्पष्ट दिखाई न दे। इसके अतिरिक्त, कई लोग नंबर प्लेट पर विभिन्न प्रकार के शब्द, नाम, पद, स्लोगन या अनधिकृत डिजाइन बनवा लेते हैं। उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसी किसी भी गतिविधि को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा और ऐसे वाहन चालको के खिलाफ नियमानुसार सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। माह सितम्बर की कार्रवाई: 701 वाहन इम्पाउंड, 2129 वाहनों के चालान पुलिस अधीक्षक श्री हेमेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि जिला पुलिस टीमों द्वारा माह सितम्बर में जिले के सभी प्रमुख मार्गों, चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष नाकाबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान जिला पुलिस ने माह सितम्बर में यातायात नियमों की उल्लंघना करने वाले बिना नंबर प्लेट के वाहनों तथा 10 से 15 वर्ष पुराने डीजल व पेट्रोल के 334 वाहनों सहित कुल 701 वाहनों को इम्पाउंड किया है। चालानी कार्रवाई: जिला पुलिस ने बिना नंबर प्लेट के 914 वाहनों और बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (HSRP) के 1215 वाहनों सहित कुल 2129 वाहनों के मौके पर ही चालान काटे है। भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा अभियान पुलिस अधीक्षक श्री हेमेंद्र कुमार मीणा ने स्पष्ट किया कि आपराधिक तत्वों पर लगाम कसने, सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए यह विशेष चेकिंग अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। रेवाड़ी पुलिस आमजन एवं समस्त वाहन चालकों से अपील करती है कि वे यातायात नियमों का पूर्ण रूप से पालन करें, अपने वाहनों पर नियमानुसार स्पष्ट एवं हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट ही लगवाएं, पुराने वाहनों के संबंध में सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
Rewari, Rewari | Oct 5, 2026
थाना कसौला पुलिस की अवैध हथियार रखने वालो के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 02 अवैध देशी कट्टे व 10 जिंदा रौंद बरामद, हथियार तस्करी नेटवर्क से जुड़े सप्लायरों सहित 04 आरोपी गिरफ्तार। रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार पुलिस अधीक्षक श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कुशल निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा अवैध हथियारों, नशा तस्करी और असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना कसौला पुलिस ने मुस्तैदी से काम करते हुए दो अलग-अलग मामलों में अवैध हथियारों के साथ दो सप्लायरों सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 02 अवैध देशी कट्टे और 10 जिंदा कारतूस (रोंद) बरामद किए हैं। 1: अवैध देशी कट्टे सहित आरोपी रमन उर्फ बोगा गिरफ्तार, दो हथियार सप्लायर भी पुलिस की गिरफ्त में जांचकर्ता ने बताया की गत 04 अक्टूबर को थाना कसौला पुलिस को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली थी कि रमन उर्फ बोगा निवासी गांव जलियावास, जिसके पास अवैध हथियार है, असाई फ्लाई ओवर के नीचे किसी व्यक्ति का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत रेडिंग पार्टी का गठन किया और बताए गए स्थान पर दबिश दी। पुलिस ने साथी कर्मचारियों की मदद से आरोपी को मौके पर ही काबू कर लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 01 अवैध देशी कट्टा बरामद हुआ। गहन पूछताछ के दौरान आरोपी रमन ने खुलासा किया कि उसने यह हथियार शेखर निवासी गांव डयोढई से खरीदा था। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हथियार तस्करी के इस नेटवर्क का पर्दाफाश किया और आरोपी सप्लायर शेखर सहित मुख्य सप्लायर आशीफ निवासी गांव झिंझर जिला कानपुर यूपी हाल किरायेदार बावल को भी गिरफ्तार कर लिया है। 2: 01 अवैध देशी कट्टा व 10 जिंदा कारतूस के साथ आरोपी अमित कुमार गिरफ्तार इसी प्रकार दूसरे मामले में, गत 04 अक्टूबर को ही थाना कसौला पुलिस को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि अमित कुमार निवासी गांव आसलवास अवैध हथियार के साथ असाई पुल के पास खड़ा है। पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर आरोपी अमित कुमार को धर दबोचा। आरोपी की नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 01 अवैध देशी कट्टा और 10 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस कार्रवाई व न्यायिक हिरासत पुलिस ने थाना कसौला में आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम (Arms Act) एवं संबंधित विभिन्न धाराओं के अंतर्गत दो अलग-अलग अभियोग पंजीकृत किए हैं। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से माननीय न्यायालय के आदेशानुसार सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत (Jail) में भेज दिया गया है। पुलिस का कड़ा संदेश जिले में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, अवैध हथियार, नशा तस्करी या असामाजिक तत्वों के मंसूबों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून व्यवस्था को बिगाड़ने वालों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार की सख्त और दंडात्मक कार्रवाई जारी रहेगी। आमजन से अपील; किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को नजदीकी पुलिस थाने या डायल-112 पर दें।
Rewari, Rewari | Oct 5, 2026
रेवाड़ी में त्योहारी सीजन में रेलवे का तोहफा:जोधपुर-गोरखपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन,; 1 अक्टूबर से संचालन,इससे राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के बीच सफर करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी ट्रेन संख्या 04829 जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल 1 अक्टूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को जोधपुर से चलेगी। वहीं ट्रेन संख्या 04830 गोरखपुर-जोधपुर स्पेशल 2 अक्टूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को संचालित होगी। जोधपुर से ट्रेन शाम 4:15 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 8:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। रास्ते में यह रेवाड़ी स्टेशन पर तड़के 2:30 से 2:40 बजे तक रुकेगी। वापसी में गोरखपुर से ट्रेन रात 11:25 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 5:30 बजे जोधपुर पहुंचेगी। रेवाड़ी में वापसी के दौरान ट्रेन शाम 4:50 से 5 बजे तक रुकेगी। 20 डिब्बों की होगी स्पेशल ट्रेन स्पेशल ट्रेन में 2 सेकंड एसी, 4 थर्ड एसी, 8 द्वितीय शयनयान, 4 साधारण श्रेणी और 2 गार्ड डिब्बे सहित कुल 20 डिब्बे होंगे। इन स्टेशनों पर भी रुकेगी ट्रेन ट्रेन मार्ग में मेडता रोड, डेगाना, छोटी खाटू, डीडवाना, लाडनूं, सुजानगढ़, रतनगढ़, चूरू, सादुलपुर, लोहारू, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, दिल्ली कैंट, दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा और बस्ती स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
Rewari, Rewari | Oct 5, 2026
रेवाड़ी नागरिक अस्पताल में दवाइयों को लेकर मरीज परेशान,,, वायरल बुखार को लेकर भारी संख्या में पहुंच रहे हैं नागरिक अस्पताल मरीज,,, मरीजों ने बताया कि हमें बाहर मेडिकल से लेनी पड़ रही है दवाइयां,,,, पैरासिटामोल की दवाई भी हुई खत्म,, स्वास्थ्य मंत्री जी नागरिक अस्पताल में दवाइयों का करवाएं समाधान मरीज है परेशान,,,
Rewari, Rewari | Oct 5, 2026
प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने स्कूलों की समस्याओं को लेकर शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन ,,, हरियाणा प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल यादव के नेतृत्व में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा को सौंपा ज्ञापन ,,,, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा रामपाल यादव के निवास स्थान पर पहुंचे थे । 1- आपसे निवेदन है कि स्थायी मान्यता प्राप्त स्कूलों के लिए 10 वर्ष बाद रिव्यू करने की शर्त का कोई औचित्य नहीं है। अतः 10 वर्ष बाद रिव्यू करने की शर्त को तुरंत प्रभाव से समाप्त करने का निवेदन करते हैं। 2- हाल ही में सरकार ने जिला रेवाड़ी के प्राइवेट स्कूलों की स्कूल बसों की पासिंग के लिए जिला गुड़गाँव में करवाने का निर्णय लिया है, जो कि बिल्कुल भी तार्किक नहीं है। इससे पहले स्कूल बसों की पासिंग जिले में ही MVI (Motor Vehicle Inspector) द्वारा की जाती थी। अतः आपसे निवेदन है कि स्कूल बसों की पासिंग सब-डिविशनल स्तर पर अथवा जिले में ही करवाने का कष्ट करें। 3- समय-समय पर निजी विद्यालयों के पोर्टल बिना पूर्व सूचना एवं बिना किसी उचित कारण के बंद कर दिए जाते हैं। इससे न केवल स्कूल की सारी व्यवस्था बिगड़ती है, बल्कि स्कूलों से संबंधित सभी कार्य भी रूक जाते हैं। अतः उचित कार्यवाही करने के लिए आपसे निवेदन करते हैं। 4- स्कूल के समय में बच्चे स्कूल में न जाकर कोचिंग सेंटर पर देखे जा सकते हैं अथवा कोचिंग के नाम पर बच्चों को शहर में इधर-उधर घूमते देखा जा सकता है। यह शिक्षा विभाग के नियमों का सीधा-सीधा उल्लंघन है। अतः आपसे उचित कार्यवाही करने के लिए निवेदन करते हैं। 5- वर्ष 2007-2008 में हरियाणा सरकार द्वारा शिक्षा संशोधन नियम, 2007 (Haryana School Education Amendment Rules, 2007) के अंतर्गत चल रहे पुराने (Existing) स्कूलों को स्थायी मान्यता (Permanent Recognition) देने के लिए NOC/CLU के नियमों में विशेष छूट देकर स्थायी मान्यता प्रदान की गई थी। अब उस व्यवस्था को नहीं मानते हुए समय-समय पर संबंधित विभाग द्वारा कार्यवाही के निर्देश जारी किए जा रहे हैं। अतः इस समस्या के समाधान के लिए आपसे निवेदन करते हैं। हरियाणा के सभी निजी विद्यालय सरकार के साथ शिक्षा के स्तर को ऊँचा उठाने में कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।अतः उपर्युक्त समस्याओं के समाधान के लिए आपसे विनम्र निवेदन करते हैं। रामपाल यादव प्रदेश अध्यक्ष, हरियाणा प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन , जवाहर लाल दुहन प्रदेश सरंक्षक,नवीन सैनी जिलाअध्यक्ष भी रहे मौजूद।
Rewari, Rewari | Oct 5, 2026
ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में#नर्सिंग स्टाफ की दो घंटे की हड़ताल
Rewari, Rewari | Oct 5, 2026
पीएम नरेंद्र मोदी धरती मां को बचाने व पर्यावरण संरक्षण की अपील करते हैं विपक्षियों को सत्ता व कुर्सियां बचाने की चिंता सताती है
Rewari, Rewari | Oct 5, 2026