Public App Logo
Profile Picture

REWARI SAMACHER

@pk487801
214878Followers
6Following
17 अक्टूबर को होगी रेवाड़ी बॉलीवुड डांडिया नाइट, गोविंदा सहित कई कलाकार करेंगे शिरकत
बाजरा खरीद को लेकर राव इंद्रजीत ने मुख्यमंत्री से की बात
किसानों की उपज सरकारी मूल्य पर खरीद सुनिश्चित करने की मांग
रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार 
: दक्षिणी हरियाणा में बाजरा खरीद को लेकर किसानों की चिंताओं के बीच केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने शनिवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से दूरभाष पर बातचीत की। उन्होंने सरकारी एजेंसी द्वारा बाजरे की खरीद न करने की चिंता मुख्यमंत्री के सामने व्यक्त की। उन्होंने यह भी कहा कि सरकारी एजेंसियां किसानों के बाजरे में कमी निकाल कर किसानों को परेशान कर रही है। उन्होंने क्षेत्र में बाजरा खरीद की व्यवस्था और किसानों को आ रही समस्याओं पर चर्चा करते हुए  उपज की सरकारी मूल्य पर खरीद सुनिश्चित करने का आग्रह किया। राव ने मुख्यमंत्री से बात करने से पूर्व  रेवाड़ी, नारनौल के जिला उपायुक्तों से बाजरे खरीद की रिपोर्ट ली उन्होंने किसानों की समस्याओं को हल करने के लिए निर्देश दिए।
राव इंद्रजीत सिंह ने मुख्यमंत्री के समक्ष कहा कि दक्षिणी हरियाणा बाजरा उत्पादन का प्रमुख क्षेत्र है और बड़ी संख्या में किसान इस फसल पर निर्भर हैं। ऐसे में खरीद व्यवस्था में किसी प्रकार की परेशानी किसानों के लिए आर्थिक नुकसान का कारण बन सकती है। उन्होंने किसानों की उपज का एक-एक दाना सरकारी निर्धारित मूल्य पर खरीदे जाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए कम कीमत पर निजी खरीदारों पर निर्भर नहीं रहना पड़े, इसके लिए सरकारी खरीद व्यवस्था प्रभावी और पर्याप्त होनी चाहिए। खासतौर पर बाजरा उत्पादक दक्षिणी हरियाणा के किसानों के हितों को प्राथमिकता देने की बात उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष रखी।
सीएम ने दिया आवश्यक कदम उठाने का भरोसा: बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बाजरा खरीद को लेकर सकारात्मक रुख अपनाते हुए किसानों के हित में आवश्यक कदम उठाने का भरोसा दिया। इससे बाजरा उत्पादक किसानों को खरीद व्यवस्था में राहत मिलने की उम्मीद जगी है।
अवैध देशी शराब के साथ एक आरोपी किया गिरफ्तार।
रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार।
चौकी सेक्टर-3 रेवाड़ी पुलिस ने अवैध शराब बेचने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान मोहल्ला हंसनगर रेवाड़ी निवासी भीमसिंह के रूप में हुई है।

जांचकर्ता एएसआई विनोद कुमार ने बताया की शुक्रवार को चौकी सेक्टर-3 रेवाड़ी पुलिस विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई थी कि भीमसिंह निवासी मोहल्ला हंसनगर रेवाड़ी कंटेनर डिपो, बावल रोड के सामने अवैध रूप से शराब बेच रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तुरन्त रेडिग पार्टी तैयार करके बताए हुए स्थान पर पहुंच कर आरोपी को काबू किया। आरोपी ने अपना नाम भीमसिंह निवासी मोहल्ला हंसनगर रेवाड़ी बतलाया। जब पुलिस ने आरोपी के पास में रखे सफेद कट्टे की तलाशी ली, तो उसमें से 'रसीला संतरा' देशी शराब के 52 पव्वे बरामद हुए। आरोपी शराब बेचने के संबंध में कोई भी वैध लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सका। जिस पर पुलिस टीम ने नियमानुसार शराब को कब्जे में लेकर सील कर दिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना माडल टाउन में आबकारी अधिनियम तहत मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी व अनुसंधानात्मक कार्रवाई जारी है।
अनाज मंडी रेवाड़ी में गांववार बाजरा खरीद का साप्ताहिक शेड्यूल जारी
-किसानों को अपनी फसल बेचने से पहले ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ पोर्टल पर बाजरे का वेरिफिकेशन करवाना होगा
रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार।
बाजरे की खरीद को सुव्यवस्थित रूप से संचालित करने के लिए मार्केट कमेटी रेवाड़ी द्वारा नई अनाज मंडी रेवाड़ी के लिए गांववार साप्ताहिक शेड्यूल जारी किया गया है। इसका उद्देश्य किसानों को अपनी बाजरा की फसल मंडी में बेचने के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और मंडी में खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो सके।

जारी शेड्यूल के अनुसार 05 अक्तूबर सोमवार को धारूहेड़ा, खरखड़ा, मालपुरा, आलमगीरपुर, ढाकिया, मनेठी, पाडला, खोल, नांधा, बलवाड़ी, बावड़ और मुरादपुरी गांवों के किसानों की बाजरे की खरीद की जाएगी।
06 अक्तूबर मंगलवार को आसांका, आसपुर, अकबरपुर, बाढ़जेठू, बालावास अहीर, बखापुर, बनीपुर, इब्राहिमपुर, मंगलेश्वर, पातुहेड़ा, आसलवास, बैरियावास व बैरली खुर्द के किसानों की खरीद होगी।
07 अक्तूबर बुधवार को जोनियावास, मालाहेड़ा, जड़थल, पंचगांव, आरसियाकी टप्पा, जड़थल, खटावली, मामड़िया ठेठर, चिता-डूंगरा, माजरा मुस्तल भालखी, भालखी, पाली, भाड़ावास व भगवानपुर के किसानों की खरीद होगी।
08 अक्तूबर गुरुवार को बालावास जमापुर, बालियार कलां, मीरपुर, बालियार खुर्द, काकोड़िया, जाट-भुरथल, गोकलगढ़, झाबुआ, बाघीज, बीड़ झाबुआ, सुबासेहड़ी, प्राणपुरा (बावल) व किशनपुर के किसान अपनी फसल मंडी में ला सकेंगे।
09 अक्तूबर शुक्रवार को सुनारिया, दोहना, ततारपुर इस्तमुरार, असदपुर, नंदरामपुर बांस, गोठड़ा टप्पा खोरी, नंगला मायन, मामड़िया अहीर, मामड़िया आसमपुर, कडु उर्फ भवानीपुर, रघुनाथपुर, रानोली, टीकला व पावटी के किसानों की खरीद की जाएगी।
10 अक्तूबर शनिवार को उपरोक्त गांवों के शेड्यूल में यदि किसी किसान का बाजरा वेरिफिकेशन नहीं होने या किसी अन्य कारण से फसल नहीं बिक पाती है, तो वह बाजरे का वेरिफिकेशन उपरांत इस दिन अपनी फसल बेच सकेगा।

मार्किट कमेटी सचिव नरेंद्र यादव ने बताया कि शेड्यूल में शामिल किसानों को मंडी में फसल लाने से पहले ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ (MFMB) पोर्टल पर बाजरा वेरिफिकेशन करवाना सुनिश्चित करना होगा। इसके बाद ही निर्धारित शेड्यूल के अनुसार बाजरा मंडी में लेकर आएं, ताकि उन्हें किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। यदि निर्धारित शेड्यूल के दिन किसान का बाजरा वेरिफिकेशन न होने अथवा किसी अन्य कारण से फसल नहीं बिक पाती है, तो वह 10 अक्तूबर को बाजरे का वेरिफिकेशन करवाने के बाद अपनी फसल बेच सकता है। बिना शेड्यूल के किसी भी किसान का गेटपास जारी नहीं किया जाएगा।
बाइक चोरी के 10 मामलों में वांछित आरोपी साबिर किया गिरफ्तार।
रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार।
थाना माडल टाउन पुलिस ने वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने की दिशा में एक और बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी की बाइक खरीदने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी पहचान साबिर निवासी गांव लोहिंगा कलां जिला नूंह के रूप में हुई है। आरोपी की थाना माडल टाउन और थाना शहर रेवाड़ी में दर्ज बाइक चोरी के कुल 10 अलग-अलग मामलों में रेवाड़ी पुलिस को लंबे समय से तलाश थी।

जांचकर्ता ने बताया कि मूलरूप से बिहार के जिला सारण के गांव फरदहिया हाल किरायेदार युगल बिहार रेवाड़ी निवासी अर्जुन शर्मा ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था की गत वर्ष 12 अक्टूबर को वह रेवाड़ी के रेजांगला पार्क में घूमने गया था। उसने अपनी बाइक पार्क के बाहर खड़ी की थी। करीब आधे घंटे बाद जब वह वापस आया तो उसकी बाइक गायब मिली, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने थाना माडल टाउन रेवाड़ी में चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

पुलिस ने मामले में गहनता से कार्रवाई करते हुए चोरी में संलिप्त दो आरोपियों—सलीम उर्फ गांधी और मकसूद निवासी गांव सौंध, जिला नूंह—को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने खुलासा किया था कि उन्होंने रेजांगला पार्क से चोरी की गई बाइक जिला नूंह के गांव लोहिंगा कलां निवासी साबिर को 8,000 रुपये में बेची थी।

जो इस मामले में थाना माडल टाउन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वीरवार को मामले में संलिप्त एक और आरोपी साबिर को भी काबू कर लिया है। पुलिस द्वारा आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है, जिससे वाहन चोरी के अन्य मामलों का भी खुलासा होने की संभावना है।
एशियन गोल्ड मेडलिस्ट कमलजीत के सम्मान में गांव सुलखा में बनेगा खेल स्टेडियम: केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने की घोषणा
<nis:link nis:type=tag nis:id=haryananews nis:value=HaryanaNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rewarinews nis:value=RewariNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=haryananews nis:value=HaryanaNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=naibsinghsaini nis:value=NaibSinghSaini nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=laxmansinghyadav nis:value=LaxmanSinghYadav nis:enabled=true nis:link/>  <nis:link nis:type=tag nis:id=governmentaction nis:value=GovernmentAction nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=haryana nis:value=Haryana nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=latestnews nis:value=LatestNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=hindinews nis:value=HindiNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bigbreakingnews nis:value=BigBreakingNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rewariupdate nis:value=rewariupdate nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rewaribreaking nis:value=RewariBreaking nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rewariupdates nis:value=rewariupdates nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rewaritimes nis:value=RewariTimes nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rewaricity nis:value=rewaricity nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sulkha nis:value=sulkha nis:enabled=true nis:link/>  <nis:link nis:type=tag nis:id=सुलखा nis:value=सुलखा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=कमलजीत nis:value=कमलजीत nis:enabled=true nis:link/>  <nis:link nis:type=tag nis:id=सुरुचिइंदरसिंहफोगाट nis:value=सुरुचिइंदरसिंहफोगाट nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rewaririyasat nis:value=rewaririyasat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=vinitapippal nis:value=vinitapippal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rewari#bjpharyana nis:value=rewari#BJPharyana nis:enabled=true nis:link/>
3.86 करोड़ के कॉपर भरे ट्रक के चोरी होने के मामले में एक गिरफ्तार, 5 दिन के रिमांड पर लिया
बावल से तमिलनाडु के लिए रवाना हुआ था ट्रक
रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार 
: थाना कसौला पुलिस ने मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई करते हुए बावल इंड्ट्रिरयल एरिया से तमिलनाडु के लिए रवाना हुए कॉपर इनगॉट (तांबे की सिल्लियों) से लदे ट्रक के गायब होने के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान मोहम्मद कैफ निवासी गांव गंगवानी, जिला नूंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है, ताकि चोरी किए गए माल की बरामदगी और मामले में शामिल अन्य सह-आरोपियों का पता लगाया जा सके।
जांचकर्ता ने बताया कि बावल की मेटाडेक्स इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर राहुल अरोड़ा ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि गत 16 सितंबर  की रात समय लगभग 9 बजे उनकी कंपनी से 24,780 किलोग्राम कॉपर इनगॉट (121 सिल्लियां), जिसकी कुल कीमत 3 करोड़ 86 लाख 26 हजार 568/- रुपये थी, अग्रवाल ट्रांसपोर्ट कंपनी के माध्यम से एक ट्रक में लोड करके जैन रिसोर्स रीसाइक्लिंग लिमिटेड (गुम्मिडीपूंडी, तिरुवल्लूर, तमिलनाडु) के लिए रवाना की गई थी। जब खेप तय समय पर गंतव्य तक नहीं पहुंची, तो कंपनी प्रबंधन ने ट्रांसपोर्टर, वाहन मालिक और चालक से संपर्क किया। पहले तो उन्हें गुमराह करने वाले जवाब दिए गए, लेकिन बाद में माल चोरी होने की बात कही गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने थाना कसौला में संबंधित धाराओं के तहत तुरंत मामला दर्ज कर गहन तफ्तीश शुरू की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा के निर्देशानुसार थाना कसौला पुलिस तथा सीआईए रेवाड़ी की संयुक्त टीमों का गठन किया गया।
जांच के दौरान पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए पूर्व में गत 26 सितम्बर को मध्य प्रदेश के जिला ग्वालियर के थाना मोहना क्षेत्र से वारदात में प्रयुक्त किए गए खाली ट्रक को लावारिस हालत में बरामद कर लिया था। इसके पश्चात, पुलिस टीमों ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचनाओं के आधार पर जाल बिछाकर बुधवार को इस पूरी साजिश में शामिल एक आरोपी मोहम्मद कैफ निवासी गांव गंगवानी जिला नूंह को सफलतापूर्वक काबू कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद कैफ को अदालत में पेश किया, जहां से अदालत ने आरोपी को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश जारी किए हैं।
रिमांड अवधि के दौरान पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ करेगी, ताकि चोरी किए गए करोड़ों रुपये के माल (कॉपर इनगॉट) की शत-प्रतिशत बरामदगी की जा सके और इस अंतरराज्यीय गिरोह में शामिल अन्य सह-आरोपियों के नेटवर्क का पर्दाफाश कर उन्हें भी जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजा जा सके। पुलिस मामले की अग्रिम जांच पूरी मुस्तैदी से कर रही है।
गुटखा-पान मसाला फैक्ट्री पर दूसरे दिन भी रेड
आबकारी विभाग की टीम ने जीएसटी रिकॉर्ड जांच
रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार 
गत बुधवार को रामगढ़ रोड पर हुई गुटखा-पान मसाला बनाने वाली फैक्ट्री पर लगातार दूसरे दिन रेड की गई। इस बार एक्साइज डिपार्टमेंट की टीम ने रेड करते हुए फैक्ट्री का रिकार्ड कब्जे में लिया गया है। जीएसटी चोरी की आशंका को देखते हुए देर सायं रेड को अंजाम दिया गया। समाचार लिखे जाने तक आबकारी विभाग की टीम मौके पर जांच में जुटी हुई थी।
सीएम फ्लाइंग ने एक आबकारी निरीक्षक के पति की फैक्ट्री पर रेड की थी। फैक्ट्री चलाने का लाइसेंस मई माह में ही खत्म हो गया था। सीएम फ्लाइंग ने अनाधिकृत निर्माण को देखते हुए डीटीपी की टीम को भी मौके पर बुलाया था। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के हवाले लगभग 7 क्विंटल कच्चा व तैयार माल किया गया था। बिजली निगम व प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की टीमों को भी मौके पर बुलाया गया था। वीरवार सायं आबकारी विभाग के अधिकारी दीपक चौधरी के नेतृत्व में फैक्ट्री पर छापा मारकर बिक्री का रिकॉर्ड कब्जे में लिया गया। देर शाम तक टीम जांच में लगी हुई थी। जांच की अनुमति रोहतक रेंज के आयुक्त की ओर से दी गई थी।
रेवाड़ी में एक्साइज इंस्पेक्टर के पति की फैक्ट्री पर रेड <nis:link nis:type=tag nis:id=गुटखा nis:value=गुटखा nis:enabled=true nis:link/> पान मसाला बना रहे थे
जानलेवा हमला करने के मामले में 8 आरोपी किए गिरफ्तार।
रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार।
थाना कोसली पुलिस ने जानलेवा हमला करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान हिमांशु निवासी गांव भाकली, सोनू उर्फ डाकू उर्फ विक्की निवासी गांव साल्हावास जिला झज्जर, सतेन्द्र निवासी नजदीक रेलवे स्टेशन कोसली, सचिन उर्फ गोलू, सुखबीर उर्फ मोनू निवासी विश्वकर्मा कॉलोनी कोसली, दीपक, अजय व कृष्ण निवासी गांव आम्बोली जिला झज्जर के रूप में हुई हैं।

जांचकर्ता ने बताया कि विश्वकर्मा कॉलोनी कोसली निवासी कमल ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था की उनकी गली में रामकुमार द्वारा खोदी गई कुंई के धंसने से उसके मकान की दीवारों में दरारें आ गई थीं, जिसको लेकर विवाद चल रहा था।

इसी संबंध में 20 अगस्त को वह अपने दोस्तों—रोहित (निवासी विश्वकर्मा कॉलोनी, कोसली), दुष्यंत (निवासी गांव शाहदत नगर) और सुनील कुमार (निवासी गांव मुंडाहेड़ा हाल सुमेर कॉलोनी, कोसली)—के साथ गाड़ी में कोसली के एसडीएम कार्यालय में शिकायत देने गया था। उसके पिता जयप्रकाश भी अपनी बाइक से वहां पहुंचे थे। शिकायत दर्ज कराने के बाद जब वे लौट रहे थे, तभी उसके दोस्त दुष्यंत के व्हाट्सएप पर सचिन उर्फ गोलू का कॉल आया, जिसने शिकायत के संबंध में बातचीत करने के लिए उन्हें कोसली बाईपास नहर पर बुलाया।

जब वह और उसके साथी बाईपास नहर पर पहुंचे, तो साल्हावास डिग की तरफ से तीन गाड़ियां आकर रुकीं। गाड़ियों में से लगभग 15-20 युवक उतरे, जिनमें सतेन्द्र, हिमांशु, माणिक, सचिन उर्फ गोलू, कपिल, हर्ष, मोनू व अन्य शामिल थे। आरोपियों ने आते ही लाठी-डंडों से उस पर और उसके साथियों पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर एकत्र हुई भीड़ ने उन्हें बचाया। जाते-जाते आरोपियों ने शिकायत वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दी।

पीड़ित की शिकायत पर थाना कोसली में मारपीट और हत्या के प्रयास की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के बाद पुलिस ने सोमवार को प्रभावी कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल 8 आरोपियों हिमांशु निवासी गांव भाकली, सोनू उर्फ डाकू उर्फ विक्की निवासी गांव साल्हावास जिला झज्जर, सतेन्द्र निवासी नजदीक रेलवे स्टेशन कोसली, सचिन उर्फ गोलू, सुखबीर उर्फ मोनू निवासी विश्वकर्मा कॉलोनी कोसली, दीपक, अजय व कृष्ण निवासी गांव आम्बोली जिला झज्जर को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया, जहां से पुलिस ने आरोपी दीपक, हिमांशु, सचिन उर्फ गोलू और सोनू उर्फ डाकू उर्फ विक्की को गहन पूछताछ के लिए 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है तथा आरोपी सतेन्द्र को 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इसके अलावा आरोपी सुखबीर उर्फ मोनू, अजय और कृष्ण को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से वारदात में शामिल अन्य फरार साथियों के ठिकानों और अन्य साक्ष्यों के संबंध में गहनता से पूछताछ की जा रही है। कोसली पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने और गुंडागर्दी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
रेवाड़ी ब्रेकिंग
वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा(रूट नंबर 7) का खेड़ा बेरियर से रेवाड़ी जिला बावल में प्रवेश पर जगह जगह भव्य स्वागत। विधायक डा. कृष्ण कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष डा. वंदना पोपली, जिला प्रभारी प्रो मदन लाल गोयल और पूर्व मंत्री डॉ बनवारी लाल ने स्वागत किया।
अवैध गांजा व शराब तस्करी के मामले में सीआईए रेवाड़ी ने दो शातिर तस्करों को किया गिरफ्तार
आरोपियों के कब्जे से 1 किलो 238 ग्राम गांजा व 13 पेटी अवैध देशी शराब बरामद
मुख्य आरोपी इन्द्रजीत उर्फ चुर्री है आदतन अपराधी, रेवाड़ी व गुरुग्राम में पहले से दर्ज हैं 32 आपराधिक मामले
अदालत में पेश कर दोनों आरोपियों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया

 रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार सिंह।

 पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए सीआईए रेवाड़ी की टीम ने अवैध मादक पदार्थ गांजा तथा अवैध शराब तस्करी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किये गए आरोपियों की पहचान इन्द्रजीत उर्फ चुर्री निवासी गांव ढालियावास व आकाश उर्फ मंत्री निवासी गांव रिछा, जिला महोबा (उत्तर प्रदेश), हाल आबाद गांव ढालियावास, जिला रेवाड़ी।

 

गुप्त सूचना व पुलिस की कार्रवाई:

 

जांचकर्ता ने बताया की गत 26 सितंबर को सीआईए रेवाड़ी की टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि गांव ढालियावास निवासी इन्द्रजीत उर्फ चुर्री तथा आकाश उर्फ मंत्री अवैध रूप से गांजा और शराब बेचने का धंधा करते हैं। सूचना मिली कि दोनों आरोपी आज भी राजस्थान से नशीला पदार्थ (गांजा) लेकर बेचने की फिराक में अपने घर गांव ढालियावास आ रहे हैं।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए सीआईए रेवाड़ी की टीम ने तुरंत एक रेडिंग पार्टी तैयार की और गांव ढालियावास में आरोपी इन्द्रजीत के मकान के पास दबिश दी। मौके पर एक खोखे के पास दो युवक बैठे दिखाई दिए, जिनके पास मेहंदी रंग का एक बैग रखा हुआ था। पुलिस टीम को देखते ही दोनों युवक अचानक खड़े होकर बैग उठाकर वहां से भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों युवकों को मौके पर ही काबू कर लिया। पूछताछ करने पर उन्होंने अपनी पहचान इन्द्रजीत उर्फ चुर्री व आकाश उर्फ मंत्री के रूप में बताई।

बरामदगी एवं कानूनी कार्रवाई:

 

नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी डीएसपी कोसली श्री विद्यानंद की उपस्थिति में जब आरोपियों और उनके बैग व ठिकाने की तलाशी ली गई, तो उनके कब्जे से 1 किलोग्राम 238 ग्राम अवैध गांजा तथा 13 पेटी अवैध देशी शराब बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना मॉडल टाउन, रेवाड़ी में एनडीपीएस एक्ट तथा आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें विधिवत रूप से गिरफ्तार कर लिया गया।

 

आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड:

 

पुलिस की प्रारंभिक जांच एवं पूछताछ में खुलासा हुआ है कि दोनों आरोपी नशा तस्करी के आदतन अपराधी हैं:

आरोपी इन्द्रजीत उर्फ चुर्री का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ जिला रेवाड़ी के थाना मॉडल टाउन, थाना शहर रेवाड़ी, थाना रामपुरा, थाना सदर रेवाड़ी, थाना कोसली, थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा, थाना धारूहेड़ा तथा जिला गुरुग्राम के विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट व एक्साइज एक्ट के तहत कुल 32 मामले पहले से दर्ज हैं।

आरोपी आकाश उर्फ मंत्री के खिलाफ भी थाना मॉडल टाउन, रेवाड़ी में एनडीपीएस एक्ट के तहत 2 मामले पहले से दर्ज हैं।

 

रिमांड व आगामी जांच:

 

 गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है ताकि इस तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य सप्लायरों और ठिकानों का पता लगाया जा सके।
फर्जी आईपीएस अधिकारी बनकर युवक से ठगे 20 लाख, चौथा आरोपी काबू
रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार 
: फर्जी आईपीएस अधिकारी बनकर साइबर ठगी करने के मामले में साइबर थाना रेवाड़ी पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला भरतपुर के गांव पालड़ी निवासी सद्दीक उर्फ गूल्लू के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
जांचकर्ता ने बताया कि 13 मई 2023 को यादव नगर के बलबीर सिंह ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसके पास 7 मई 2023 को एक अनजान नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को दिल्ली के द्वारका के सेक्टर-16 से क्राइम ब्रांच का आईपीएस अधिकारी राठौड़ बताते हुए कहा कि उसका एक अश्लील वीडियो यूट्यूब पर वायरल हो रहा है। उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अगर उसने मीडिया से संपर्क करके वीडियो डिलीट नहीं कराया, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिस पर उसने कहा कि वह किसी मीडिया वाले को नहीं जानता है, तो आरोपी ने उसे एक नंबर उपलब्ध कराया। उस नंबर पर संपर्क करने पर अपने आप को मीडियाकर्मी बताते हुए उस व्यक्ति ने वीडियो डिलीट करने के लिए शुरुआत में 12100/- रुपये एक नंबर पर ट्रांसफर करने को कहा। जिस पर उसने बताए नंबर पर यह राशि ट्रांसफर कर दी। इसके बाद आरोपियों ने उसे लगातार अपने जाल में फंसाए रखा और उससे कुल 19 लाख 76 हजार 600 रुपए अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करवा लिए। जिस पर पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त तीन आरोपी जिला नूंह के गांव महू चोपड़ा निवासी साबीर, राजस्थान के जिला डिंग के गांव उचकी निवासी राहुल व राजस्थान के जिला भरतपुर के गांव लाडलाका निवासी अजरुदीन को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जो इस मामले में पुलिस ने शनिवार को मामले में संलिप्त एक और आरोपी राजस्थान के जिला भरतपुर के गांव पालडी निवासी सद्दीक उर्फ गूल्लू को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।
फर्जी IPS अधिकारी बनकर साइबर ठगी करने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार।
रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार।
साइबर थाना रेवाड़ी पुलिस ने फर्जी आईपीएस अधिकारी बनकर साइबर ठगी करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला भरतपुर के गांव पालडी निवासी सद्दीक उर्फ गूल्लू के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।   

जांचकर्ता ने बताया की दिनांक 13 मई 2023 को यादव नगर रेवाड़ी निवासी बलबीर सिंह ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसके पास दिनांक 7 मई 2023 को एक अनजान नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को दिल्ली के द्वारका के सेक्टर-16 से क्राइम ब्रांच का आईपीएस अधिकारी राठोर बताते हुए कहा कि उसका एक अश्लील वीडियो यूट्यूब पर वायरल हो रहा है। उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अगर उसने मीडिया से संपर्क करके वीडियो डिलीट नहीं कराया, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिस पर उसने कहा कि वह किसी मीडिया वाले को नहीं जानता है, तो आरोपी ने उसे एक नंबर उपलब्ध कराया। जो उस नंबर पर संपर्क करने पर अपने आप को मीडियाकर्मी बताते हुए उस व्यक्ति ने वीडियो डिलीट करने के लिए शुरुआत में 12100 रुपये एक नंबर पर ट्रांसफर करने को कहा। जिस पर उसने बताए नंबर पर यह राशि ट्रांसफर कर दी। जो इसके बाद आरोपियों ने उसे लगातार अपने जाल में फंसाए रखा और उससे कुल 19 लाख 76 हजार 600 रुपए अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करवा लिए। जिस पर पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त तीन आरोपी जिला नूंह के गांव महू चोपड़ा निवासी साबीर, राजस्थान के जिला डिंग के गांव उचकी निवासी राहुल व राजस्थान के जिला भरतपुर के गांव लाडलाका निवासी अजरुदीन को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जो इस मामले में पुलिस ने शनिवार को मामले में संलिप्त एक और आरोपी राजस्थान के जिला भरतपुर के गांव पालडी निवासी सद्दीक उर्फ गूल्लू को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।
HSSC की लंबित भर्तियां जल्द पूरी करने की मांग, CET अभ्यर्थियों ने DC के नाम सीटीएम को सौंपा ज्ञापन
(रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार।)
रेवाड़ी, 28 सितंबर। HSSC की लंबित भर्तियों को जल्द पूरा करवाने, स्पष्ट एग्जाम कैलेंडर जारी करने तथा सरकारी नौकरियों से संबंधित विभिन्न मांगों को लेकर CET उत्तीर्ण बेरोजगार अभ्यर्थियों ने सोमवार को उपायुक्त, रेवाड़ी के नाम ज्ञापन सौंपा। अभ्यर्थियों ने अपनी मांगों को प्रशासन के माध्यम से हरियाणा सरकार एवं संबंधित विभागों तक पहुंचाने की मांग की।

ज्ञापन में अभ्यर्थियों ने कहा कि भर्ती प्रक्रियाओं में लगातार हो रही देरी के कारण प्रदेश के युवाओं को रोजगार के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है। उन्होंने HSSC की लंबित भर्तियों को शीघ्र पूरा करवाने और आगामी भर्तियों के लिए स्पष्ट Exam Calendar जारी करने की मांग की।

अभ्यर्थियों ने HKRN द्वारा Sanctioned Posts को फ्रीज किए जाने के मुद्दे पर भी अपनी आपत्ति दर्ज कराई। उनका कहना है कि CET उत्तीर्ण कर चुके योग्य अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में पर्याप्त अवसर मिलना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने हर वर्ष CET आयोजित करने तथा CET में 10 गुना अभ्यर्थियों की सीमा समाप्त कर सभी CET उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल करने की मांग रखी।

ज्ञापन में हरियाणा पुलिस, स्टाफ नर्स, सिविल JE, MPHW सहित अन्य लंबित भर्तियों, जिनके आवेदन पहले ही लिए जा चुके हैं, की परीक्षाएं जल्द आयोजित करवाने की मांग की गई। अभ्यर्थियों ने जनसंख्या के अनुपात में विभिन्न विभागों में पदों की संख्या बढ़ाने, स्थानीय रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा ठेका प्रथा समाप्त करने की मांग भी उठाई।

अभ्यर्थियों ने प्रशासन से मांग की कि जिन योग्य अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में किसी कारणवश अवसर नहीं मिल पाया है, उनके मामलों में उचित कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि लंबित भर्ती प्रक्रियाओं को शीघ्र पूरा किए जाने से प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकेंगे।

इस मौके पर अभिषेक, अक्षय कुमार, मनोज चौहान, ज्योति शर्मा, रोहित भाटिया, हेमंत सहित सैकड़ों की संख्या में युवा मौजूद रहे। युवाओं ने अपनी मांगों को लेकर प्रशासन के समक्ष ज्ञापन प्रस्तुत किया और संबंधित विभागों से शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
ईएसआईसी डिस्पेंसरी नंबर-2 में 'यमराज' की धमकी से हड़कंप: ₹5 लाख की मांगी रंगदारी, न देने पर जान से मारने की दी चेतावनी

रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार।

धारूहेड़ा की ईएसआईसी (ESIC) डिस्पेंसरी नंबर-2 के कर्मचारियों के बीच उस समय हड़कंप मच गया, जब एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा लिखा गया धमकी भरा पत्र बरामद हुआ। पत्र में खुद को 'यमराज' बताने वाले सिरफिरे ने डिस्पेंसरी के डॉक्टरों से लेकर चपरासी तक सभी स्टाफ को जान से मारने की धमकी देते हुए ₹5 लाख की रंगदारी मांगी है।
गाड़ी पर मिला हस्तलिखित धमकी भरा पत्र
ईएसआईसी डिस्पेंसरी के लैब टेक्नीशियन गुरमीत सिंह जब अपनी कार के पास पहुँचे, तो उन्हें वाहन पर दो पन्नों का हस्तलिखित पत्र  रखा मिला। इस पत्र में सभी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए बेहद डरावनी भाषा का इस्तेमाल किया गया है।
पत्र में लिखी गंभीर बातें:
 * ₹5 लाख की मांग: पत्र में लिखा गया है, "ईएसआईसी डिस्पेंसरी नंबर-2 के सभी कर्मचारियों को सूचित किया जाता है कि डॉक्टर से लेकर चपरासी तक के सभी लोगों को जान से मार दिया जाएगा। तुम सब मिलकर 5 लाख रुपये दोगे"।
 * खुद को बताया 'यमराज': पत्र भेजने वाले ने लिखा, "मुझे लोग 'यमराज' कहते हैं। जिसे मैंने फोन कर दिया या पत्र लिख दिया, उसका मरना तय माना जाता है"।
 * संकेत (सिग्नल) देने की शर्त: आरोपी ने मांग पूरी होने पर मेन गेट पर '+' (प्लस) का चिह्न बनाने को कहा है ताकि पता चल सके कि वे पैसे देने के लिए तैयार हैं।
 * डेडलाइन और उल्टी गिनती: आरोपी ने सोमवार शाम 5 बजे तक का अल्टीमेटम देते हुए लिखा है कि इसके बाद कर्मचारियों का "काउंटडाउन" (Countdown) शुरू हो जाएगा और मांग न मानने पर रकम दोगुनी कर दी जाएगी।
 * गंभीर चेतावनी: पत्र के दूसरे पन्ने पर लिखा है, "इस लेटर को तुम लोग मजाक मत समझना, यह तुम सबका मौत का पैगाम है। मुझे पैसा या तुम्हारी जान, इनमें से एक चाहिए"।
पुलिस में शिकायत दर्ज, जांच शुरू
इस खौफनाक पत्र के सामने आने के तुरंत बाद लैब टेक्नीशियन गुरमीत सिंह ने धारूहेड़ा के सेक्टर-6 (थर्ड थाना) पुलिस को मामले की शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पत्र को कब्जे में ले लिया है और सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगालने के साथ-साथ मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद से डिस्पेंसरी के स्वास्थ्य कर्मचारियों में भारी दहशत का माहौल है।
रेवाड़ी पुलिस ने ट्रैफिक नियमो की अवहेलना करने व बुलेट पटाखा छोड़ कर हवा बाजी करने वाले 1218 वाहन चालको पर कसा शिकंजा।
रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक यातायात एवं हाईवे (हरियाणा) के आदेशानुसार व पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा के दिशा-निर्देश पर गत 21 सितंबर से 27 सितंबर तक जिला रेवाड़ी पुलिस द्वारा ड्रिंक एंड ड्राइव, वाहन में तेज डीजे/प्रेशर हॉर्न बजाने, लेन चेंज नियमों की अवहेलना करने व बुलेट पटाखा छोड़ कर हवा बाजी करने वालों के खिलाफ स्पेशल अभियान चलाया गया।

रेवाड़ी पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा, यातायात अनुशासन और सार्वजनिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए यह विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी और प्रभावी कार्रवाई की गई।

पुलिस अधीक्षक हेमेन्द्र कुमार मीणा ने बताया कि रेवाड़ी पुलिस ने इस सप्ताह के दौरान ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान के तहत शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 08 वाहन चालकों के चालान किए है। अक्सर देखने में आता है कि रात्रि के समय काफी वाहन चालक नशे में धुत होकर वाहन चलाते हैं जिससे वह अपने आप को तो खतरे में डालते ही हैं साथ में सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालक के लिए भी खतरा बन जाते है। शराब पीकर गाड़ी चलाना सड़क दुर्घटनाओं की बड़ी वजह बनता है और यह मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 185 के तहत दंडनीय अपराध है।

पुलिस अधीक्षक हेमेन्द्र कुमार मीणा ने बताया कि कुछ लोग गाड़ी में तेज़ डीजे/प्रेशर हॉर्न बजाकर ध्वनि प्रदूषण करने के साथ-साथ लोगों में दहशत और असुविधा पैदा करते है। कई बार इस तरह की हरकतें सड़क दुर्घटनाओं का कारण भी बन जाती हैं। इस सप्ताह के दौरान रेवाड़ी पुलिस ने गाड़ी में तेज़ डीजे/प्रेशर हॉर्न बजाकर ध्वनि प्रदूषण करने वाले व बुलेट पटाखा छोड़ कर हवा बाजी करने वाले 10 वाहन चालको पर शिकंजा कसा है। उन्होंने बुलेट मोटरसाइकिल पर पटाखा छोड़ कर हवा बाजी करने वालों को सचेत करते हुए कहा कि अभी केवल रेवाड़ी पुलिस चालान ही कर रही है संभल जाएं अन्यथा इस अपराध के लिए मुकदमा का भी प्रावधान है। 

इसके साथ ही रेवाड़ी पुलिस ने इस सप्ताह में लेन चेंज से सम्बंधित नियम की अवहेलना पर 1200 वाहन चालकों के चालान किए गए।

 पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि रेवाड़ी पुलिस आमजन को विश्वास दिलाती है कि शहर में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। जो भी व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने नागरिकों से अपील है कि गाड़ियों में ब्लैक फिल्म का प्रयोग न करें। नशे की हालत में वाहन चलाकर अपनी और दूसरों की जान जोखिम में न डालें। बुलेट मोटरसाइकिल पर पटाखा छोडने व ध्वनि प्रदूषण करने से बचें। रेवाड़ी पुलिस सुरक्षित, अनुशासित और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए निरंतर कार्यरत है और ऐसे अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।
एम्स माजरा दक्षिण हरियाणा की स्वास्थ्य सेवाओं में बनेगा मील का पत्थर : डॉ. अर्चना गुप्ता
: 210 एकड़ में स्थापित हो रहा एम्स, करीब 1600 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा अत्याधुनिक स्वास्थ्य परिसर
: भाजपा सरकार में स्कूली शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक बढ़े अवसर
(रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार)
रेवाड़ी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के कार्यकाल में हरियाणा ही नहीं, पूरे देश में स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े बदलाव हुए हैं। स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के साथ मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में भी युवाओं के लिए अवसर बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी में स्थापित हो रहा एम्स दक्षिण हरियाणा की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

रविवार सुबह भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने ‘कहानी बदलाव की’ मुहिम के तहत भालखी-माजरा में 210 एकड़ में करीब 1600 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित हो रहे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रेवाड़ी का दौरा किया। उन्होंने पूरे प्रोजेक्ट के बारे में विस्तृत जानकारी लेने के बाद वहां कार्यरत प्रोजेक्ट टीम और भाजपा पदाधिकारियों से संवाद किया।

डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में मेडिकल शिक्षा, उच्च शिक्षा, कॉलेज और स्कूल स्तर के शिक्षा ढांचे में बड़े बदलाव हुए हैं। युवाओं की रुचि और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप पाठ्यक्रमों तथा शैक्षणिक अवसरों को भी बढ़ावा मिला है। एम्स रेवाड़ी इसी बदलाव की कहानी का महत्वपूर्ण हिस्सा बनने जा रहा है, जिससे रेवाड़ी सहित पूरे दक्षिण हरियाणा के लाखों नागरिकों को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि करीब 1600 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहा एम्स रेवाड़ी आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और विशेषज्ञ सेवाओं से लैस होगा। इसके शुरू होने से गंभीर बीमारियों के उपचार और विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं के लिए क्षेत्र के लोगों की दूर-दराज के बड़े शहरों पर निर्भरता कम होगी। एम्स केवल उपचार का संस्थान नहीं होगा, बल्कि मेडिकल शिक्षा, प्रशिक्षण और चिकित्सा अनुसंधान के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 2014 से अब तक स्वास्थ्य शिक्षा, उच्च शिक्षा और स्कूली शिक्षा में ढांचागत विकास से लेकर शिक्षा व्यवस्था तक व्यापक बदलाव हुए हैं। इनका सीधा लाभ युवा पीढ़ी को मिल रहा है और स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में विकसित हो रहा नया ढांचा आने वाली पीढ़ियों के लिए नए अवसर तैयार कर रहा है।

डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि इतने बड़े चिकित्सा संस्थान के विकसित होने से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे तथा आसपास के क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी। एम्स माजरा दक्षिण हरियाणा में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ रोजगार और विकास के नए अवसरों का भी आधार बनेगा। इस दौरान उन्होंने एम्स परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण भी किया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली, विधायक लक्ष्मण यादव, विधायक डॉ. कृष्ण कुमार, जिला प्रभारी प्रोफेसर मदन लाल गोयल, किसान मोर्चा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रामपाल यादव, पीपीपी कॉर्डिनेटर सतीश खोला, सिंहराम महलावत, सुनील मूसेपुर, हुकमचन्द यादव, प्रीतम चौहान, रत्नेश बंसल, कुलदीप चौहान तथा खोला मण्डल अध्यक्ष सुभाष यादव उपस्थित रहे।
रेवाड़ी के पूर्व विधायक रघु यादव इनेलो में हुए शामिल<nis:link nis:type=tag nis:id=दक्षिणी nis:value=दक्षिणी nis:enabled=true nis:link/> हरियाणा की राजनीति के बदलाव में बड़ा संकेत<nis:link nis:type=tag nis:id=नूँह nis:value=नूँह nis:enabled=true nis:link/> रैली में पहुंचे अभय चौटाला ने पटका पहनाया
रेवाड़ी में नकली पनीर का कारोबार <nis:link nis:type=tag nis:id=लोगों nis:value=लोगों nis:enabled=true nis:link/> के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ खाद्य विभाग की टीम में 550 किलोग्राम नकली पनीर पड़ा.
🚨 BREAKING NEWS | रेवाड़ी

‘कहानी बदलाव के अभियान’ के तहत AIIMS माजरा पहुंचीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, किया पौधारोपण

🔴 AIIMS माजरा को दक्षिण हरियाणा के लिए बताया बड़ा ‘वरदान’

🔴 कहा— AIIMS क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं में लाएगा ऐतिहासिक बदलाव, रेवाड़ी सहित पूरे दक्षिण हरियाणा को मिलेगा लाभ

🔴 ‘कहानी बदलाव के अभियान’ के तहत पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ समाज का संदेश
रेवाड़ी में ड्यूटी में लापरवाही पर SI लाइन हाजिर,शिकायतकर्ताओं से अभद्र व्यवहार का आरोप, 15 दिन में 5 के खिलाफ हो चुकी कार्रवाई
रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार।
रेवाड़ी जिले में पुलिसकर्मियों की अनुशासनहीनता पर एसपी हमेंद्र कुमार मीणा ने सख्ती बरती है। ड्यूटी में कोताही बरतने और शिकायतकर्ताओं से अभद्र व्यवहार करने के आरोप में डहीना चौकी में तैनात सब- इंस्पेक्टर विकास को लाइन हाजिर कर दिया गया है। एसपी ने करीब 15 दिनों में पांच कर्मियों पर कार्रवाई कर चुके है। इस कार्रवाई के बाद चौकी व पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया।

सूत्रों के मुताबिक, सब- इंस्पेक्टर विकास के खिलाफ ड्यूटी में लापरवाही और शिकायतकर्ताओं से अभद्रता करने की शिकायतें मिल रही थीं। मामला एसपी हेमेंद्र कुमार तक पहुंचने पर उन्होंने तुरंत संज्ञान लिया और सब-इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर करने के आदेश जारी कर दिए।

एसपी हमेंद्र मीणा ने कहा कि ड्यूटी में लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी पुलिस जवानों और अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जनता के साथ सौम्य और विनम्र व्यवहार रखें।

बता दें कि, बीते 15 दिनों के दौरान जिले में लापरवाही के आरोप में पांच पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा के इस सख्त रवैये से पुलिसकर्मियों में अनुशासन की लहर चल पड़ी है। वहीं पुलिस विभाग के अंदर हड़कंप मचा हुआ है।
27 सितंबर को सेवा संकल्प अभियान में सभी को पहुंचने की भाजपा जिला अध्यक्ष ने की अपील
‘सेवा संकल्प अभियान’: वडनगर से वाराणसी जा रही भव्य यात्रा का 27 को रेवाड़ी में होगा ऐतिहासिक स्वागत वंदना पोपली 
रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र सेवा, समर्पण और जन-कल्याण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से वडनगर से वाराणसी तक निकाली जा रही ‘सेवा संकल्प अभियान’ यात्रा 27 तारीख को वीरभूमि रेवाड़ी की पावन धरा पर प्रवेश करेगी। यह यात्रा राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता और अंत्योदय के उस मूल मंत्र को समर्पित है, जिसे केंद्र सरकार ने पूरे भारतवर्ष में एक जन-आंदोलन का रूप दिया है। वडनगर से आरंभ होकर यह यात्रा विभिन्न राज्यों से गुजरते हुए अब हरियाणा में अपने सेवा संकल्पों का संदेश प्रसारित कर रही है और काशी (वाराणसी) की ओर अग्रसर है।
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि 27 तारीख को शाम ठीक 4:00 बजे काठूवास टोल के समीप यह भव्य यात्रा रेवाड़ी जिले की सीमा में प्रवेश करेगी। यात्रा के स्वागत के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और आमजन में भारी उत्साह है। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर काठूवास टोल पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, जिला रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण यादव,डॉ कृष्ण कुमार व अनिल यादव के साथ साथ जिला प्रभारी मदन गोयल मुख्य रूप से उपस्थित रहकर जिले व प्रदेश के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ मिलकर यात्रा की विधिवत अगवानी करेंगे।
काठूवास टोल से प्रवेश के पश्चात यह यात्रा रेवाड़ी शहर के निर्धारित मार्गों से होकर गुजरेगी, जहां पार्टी के सभी समर्पित कार्यकर्ता और आमजन जगह-जगह पर यात्रा का भव्य स्वागत करेंगे। इस दौरान यात्रा में शामिल सभी बाइकर्स और यात्रियों का विशाल पुष्पमालाओं व पुष्प वर्षा के साथ जोरदार अभिनंदन किया जाएगा। डॉ. वंदना पोपली ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रत्येक नागरिक के दायित्व की पुनः स्मृति है। रेवाड़ी नगर में भव्य स्वागत के उपरांत यह यात्रा 28 सितम्बर को पटौदी की ओर प्रस्थान करेगी, जहां से गुरुग्राम जिले में इसका विधिवत प्रवेश कराया जाएगा। जिला भाजपा ने इस राष्ट्रव्यापी अभियान के स्वागत हेतु सभी संगठनात्मक तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।
बाजरा की एमएसपी खरीद शुरू करे सरकार, किसानों को हो रहा भारी नुकसान
रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार।
आज धरने की अध्यक्षता मास्टर धर्म सिंह बोहतवास अहीर जी ने की और संचालन श्री अभय सिंह फिडेडी संयुक्त किसान मोर्चा रेवाड़ी ने किया श्री जगमाल सिंह लोढ़ाना ने बताया कि 
रेवाड़ी अनाज मंडी में सितंबर माह से बाजरे की भारी आवक हो रही है, लेकिन अभी तक सरकारी खरीद शुरू नहीं की गई है। इसके कारण किसानों को अपनी बाजरे की फसल मजबूरी में कम रेट पर निजी व्यापारियों को बेचनी पड़ रही है।
चौधरी सतपाल जी मिलकपुर ने बताया कि
अब तक लगभग 51 हजार क्विंटल बाजरा निजी तौर पर बिक चुका है, जिससे किसानों को करीब 900 रुपये प्रति क्विंटल का नुकसान हो रहा है। इस हिसाब से रेवाड़ी जिले के किसानों को अब तक लगभग 4.59 करोड़ रुपये का नुकसान बनता है। (51,000 × ₹900)
जय किसान आंदोलन जिला अध्यक्ष श्री पृथ्वी सिंह बलियरखुर्द ने कहा 
सरकार की ओर से बाजरे की सरकारी खरीद शुरू करने को लेकर अभी तक कोई स्पष्ट निर्णय सामने नहीं आया है। किसान संगठनों का कहना है कि किसानों को भावांतर योजना नहीं, बल्कि बाजरे की सीधी एमएसपी पर सरकारी खरीद चाहिए।
नरेश जी मनेठी ने कहा कि 
बाजरा  इस  इलाके  की मुख्य फसल  है  और  हमारे यहाँ  के  किसानों  की मजबूरी  है  कि वे फसल रोक कर रखने में असमर्थ  हैंl सरकार से स्पष्ट मांग है कि बाजरे की सरकारी खरीद बिना किसी देरी के शुरू की जाए। बाबूलाल जी विधानसभा अध्यक्ष रेवाड़ी ने कहा 

जब तक सरकार बाजरे की एमएसपी पर खरीद शुरू नहीं करती, तब तक जय किसान आंदोलन का धरना जारी रहेगा। यदि किसानों की मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में स्वराज किसान मोर्चा के तहत आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस धरने में दूर दूर से किसान शामिल हुए रतन सिंह गढ़ी बोलनी श्री पिलानी जी रामगढ सुरेश कुमार जी राजाराम जी रामनिवास जी लालाराम जी लक्ष्मण सिंह जांगिड़ रेवाड़ी बलवंत सिंह लोढ़ाना रामवतार जी माजरा राजकुमार जी