मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत जनपद पंचायत मंदसौर के ग्राम भूखी में शिविर संपन्न हुआ। इस अवसर पर 128 समस्याएं शिकायतें प्राप्त हुई। 56 समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया। इसके अलावा 72 शिकायतों के निराकरण के लिए समय सीमा निर्धारित की गई। शिविर में शासन की योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया गया। सांसद श्री सुधीर गुप्ता, विधायक श्री विपिन जैन, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री बसंत शर्मा, कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीना, सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन जिला स्तरीय अधिकारी ग्रामीण जन मौजूद रहे।
कार्यक्रम में जिन उद्यमियों द्वारा अपने उद्यम की जानकारी देते हुए अपनी सफलता की कहानी प्रस्तुत की गई । हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया ।
#मंदसौर
#Mandsaur
13 views | Mandsaur, Madhya Pradesh | Aug 29, 2026