*ग्राम पंचायत रकिया में पंचायत सहयोग शिविर का सफल आयोजन, 20 आवेदनों का हुआ निष्पादन*
सहरसा जिले के सत्तरकटैया प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत रकिया में आज दिनांक 06 अक्टूबर 2026 को 'पंचायत सहयोग शिविर' का आयोजन किया गया। इस जन-कल्याणकारी शिविर का विधिवत उद्घाटन सहरसा के जिलाधिकारी,सहरसा श्री दीपेश कुमार (भा०प्र०से०) और पुलिस अधीक्षक,सहरसा श्री विक्रम सिहाग (भा०पु०से०) द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। जन-समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से आयोजित इस सहयोग शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 30 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त 30 आवेदनों में 20 आवेदनों का निष्पादन कर दिया गया एवं शेष 10 आवेदन प्रक्रियाधीन है। निष्पादित मामलों से संबंधित लाभार्थियों को मौके पर ही जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।
#CMSamrat
#samratchoudhary
7 views | Samastipur, Bihar | Oct 6, 2026