श्राद्ध कर्म की रस्म के बीच मौसी-भांजी बूढ़ी गंडक में डूबीं, दोनों की मौ"त ।भांजी को डूबता देख बचाने नदी में कूदी थी मौसी,तीन घंटे बाद मिला श"व ।
एंकर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा शहर के सिनेमा चौक स्थित वार्ड संख्या-17 में आज एक परिवार में चल रहे क्षौर कर्म(श्राद्ध) की रस्म के बीच मातम पसर गया। बूढ़ी गंडक नदी के सीढ़ी घाट पर स्नान करने गईं सगी मौसी-भांजी की डूबने से मौत हो गई। बताया जाता है कि भांजी को नदी में डूबता देख मौसी उसे बचाने के लिए नदी कूद गई लेकिन वह भी डूब गईं। इस घटना में 15 वर्षीय सोनी कुमारी और उसकी 24 वर्षीय मौसी काजल कुमारी की डूबने से मौत हो गई ।जिसकी पहचान सोनी कुमारी जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के बरैठा गांव निवासी स्वर्गीय संजय सहनी की पुत्री थी। वहीं काजल कुमारी रोसड़ा शहर की रहने वाली थीं।स्थानीय का बताना है कि रोसड़ा के सिनेमा चौक स्थित वार्ड संख्या-17 निवासी सीताराम सहनी का गत 25 सितंबर को निधन हो गया था। सोमवार को उनके क्षौर कर्म की रस्म थी। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए परिवार की महिलाएं दोपहर में परंपरा के अनुसार बूढ़ी गंडक नदी के सीढ़ी घाट पर स्नान करने गई थीं। सोनी और उसकी मौसी काजल भी उनके साथ थीं।नहाने के दौरान गहरे पानी मे चली गई ।
सीताराम सहनी के पुत्र पवन सहनी ने बताया कि पिता के निधन की सूचना मिलने के बाद उनकी बहन और भांजी भी घर आई थीं। परिवार की अन्य महिलाओं के साथ सोनी और काजल भी घाट पर स्नान कर रही थीं। इसी दौरान सोनी अचानक गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। भांजी को डूबता देख नदी में कूद गई मौसी उन्होंने भांजी को बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी की गहराई अधिक होने के कारण वह खुद भी डूबने लगीं। दोनों को डूबता देखकर घाट पर मौजूद महिलाओं में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास मौजूद स्थानीय मछुआरे तुरंत मौके पर पहुंचे और नदी में उतरकर दोनों को तलाशने लगे। काफी प्रयास के बाद मछुआरों ने काजल कुमारी को नदी से बाहर निकाला। उनकी हालत गंभीर थी। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाने के लिए निकले, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
घटना के करीब तीन घंटे तक चले प्रयास के बाद दुसरी शव सोनी का नदी से बरामद किया गया। काजल कुमारी की एक वर्ष का मासूम पुत्र भी है। हादसे में मां की मौत के बाद मासूम के सिर से मां का साया उठ गया।
एक ही परिवार में पिता की मौत के बाद सोमवार को क्षौर कर्म की रस्म चल रही थी। इसी दौरान परिवार की दो महिलाओं की नदी में डूबने से मौत हो गई। कुछ देर पहले जिस घर में रस्म की तैयारी चल रही थी, वहां देखते ही देखते चीख-पुकार मच गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने से स्वेच्छा से इन्कार कर दिया। हादसे से पूरा पूरे परिवार गहरे सदमे में है।