सिकंदरा में जल्द लगेगा सरफेस वाटर प्लांट, पेयजल संकट के स्थायी समाधान की पहल
समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की समीक्षा बैठक प्रभारी मंत्री संजय सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिले की विकास योजनाओं, पेयजल, बिजली, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
सिकंदरा में जल्द सरफेस वाटर प्लांट...
जिले में गिरते भू-जल स्तर और पेयजल संकट को देखते हुए सिकंदरा प्रखंड में जल्द सरफेस वाटर प्लांट स्थापित करने की पहल की गई है। इससे क्षेत्र के लोगों को पेयजल संकट से राहत मिलने की उम्मीद है।
बिजली व्यवस्था पर भी सख्ती....
खराब ट्रांसफार्मरों की पहचान कर प्राथमिकता सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया। नौडीहा, कैयार और ताजपुर में बिजली व्यवस्था से जुड़े कार्यों की भी जानकारी दी गई।
अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान....
प्रभारी मंत्री ने सड़क किनारे अस्थायी और स्थायी अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाने का निर्देश दिया।
प्रभारी मंत्री ने स्पष्ट कहा कि आमजन से जुड़े विभागों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
#परिवर्तनबिहारन्यूज़ #जमुई #सिकंदरा #सरफेसवाटरप्लांट #पेयजलसंकट #जमुईन्यूज़ #बिहारन्यूज़ #विकासकार्य #बिजलीव्यवस्था #अतिक्रमण #जिलाप्रशासन #प्रभारीमंत्री #हरघरजल #JamuiNews #BiharNews
Jamui, Jamui | Aug 14, 2026