जमुई: स्वतंत्रता दिवस पर डॉ. नीरज साह ने आदिवासी बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण कर शिक्षा के प्रति जागरूक किया
Jamui, Jamui | Aug 15, 2026 80 वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समाजसेवी संह हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरज साह लक्ष्मीपुर स्थित लोटस पब्लिक स्कूल पहुंचे। इस दौरान डा. नीरज साह ने शनिवार की दोपहर 1:00 बजे तक अदवरिया, धमनकुंडा समेत आधा दर्जन गांव के गरीब आदिवासी बच्चों के बीच स्कूली बैग और पाठ्य सामग्री का वितरण कर शिक्षा को लेकर जागरूक किया।