Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
image
image
image
image

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर मौन जुलूस, श्रद्धांजलि सभा एवं तिरंगा यात्रा निकाली राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सामाजिक सद्भाव का दिया संदेश #HarGharTiranga अभियान-2026 के अंतर्गत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिला मुख्यालय मुरैना में मौन जुलूस, श्रद्धांजलि सभा एवं तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य देश के विभाजन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले तथा विस्थापन एवं पीड़ा का दंश झेलने वाले लाखों लोगों को श्रद्धापूर्वक स्मरण करना तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सामाजिक सद्भाव का संदेश देना रहा। कार्यक्रम में महापौर श्रीमती शारदा सोलंकी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री कमलेश कुमार भार्गव, समाजसेवी डॉ. योगेश गुप्ता, श्री कमलेश कुशवाह, अग्रणी जिला प्रबंधक सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। मौन जुलूस एवं तिरंगा यात्रा का शुभारंभ शहीद पंडित रामप्रसाद बिस्मिल संग्रहालय, मुरैना से हुआ। यात्रा बैरियर चौराहा होते हुए शहीद स्मारक, न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी पहुंची, जहां श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा में विभाजन विभीषिका के पीड़ितों एवं बलिदानियों को श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सामाजिक सद्भाव को सुदृढ़ बनाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि विभाजन की त्रासदी से मिली सीख को स्मरण रखते हुए हमें सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता और भाईचारे की भावना को और अधिक मजबूत करना चाहिए। #JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh #IndependenceDay

103 views | Morena, Madhya Pradesh | Aug 14, 2026

MORE NEWS

तिरंगा यात्रा में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी, कांग्रेस शहर अध्यक्ष गजेंद्र जाटव के नेतृत्व में निकली बाइक रैली

मुरैना में कांग्रेस की तिरंगा यात्रा के दौरान यातायात नियमों की अनदेखी का मामला सामने आया है। कांग्रेस शहर अध्यक्ष गजेंद्र जाटव के नेतृत्व में निकली बाइक रैली में कई कार्यकर्ता बिना हेलमेट नजर आए, जबकि कुछ बाइकों पर तीन-तीन लोग सवार थे। इस दौरान बाइकें सड़क पर लहराते हुए चलती दिखीं, जिससे जाम जैसे हालात बने। अब सवाल है कि नियमों की अनदेखी पर यातायात पुलिस क्या कार्रवाई करती है।

#मुरैना #morena #कांग्रेस #यातायात #पुलिस

तिरंगा यात्रा में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी, कांग्रेस शहर अध्यक्ष गजेंद्र जाटव के नेतृत्व में निकली बाइक रैली मुरैना में कांग्रेस की तिरंगा यात्रा के दौरान यातायात नियमों की अनदेखी का मामला सामने आया है। कांग्रेस शहर अध्यक्ष गजेंद्र जाटव के नेतृत्व में निकली बाइक रैली में कई कार्यकर्ता बिना हेलमेट नजर आए, जबकि कुछ बाइकों पर तीन-तीन लोग सवार थे। इस दौरान बाइकें सड़क पर लहराते हुए चलती दिखीं, जिससे जाम जैसे हालात बने। अब सवाल है कि नियमों की अनदेखी पर यातायात पुलिस क्या कार्रवाई करती है। #मुरैना #morena #कांग्रेस #यातायात #पुलिस

Morena Nagar, Morena | Aug 18, 2026

डोगरपुर लोधा में प्राचीन सिक्के मिलने की खबर, खजाने की तलाश में जुटे ग्रामीण।

मुरैना जिले के डोगरपुर लोधा गांव में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य के दौरान प्राचीन खजाना मिलने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि कुछ ग्रामीणों को खजाने की तलाश के दौरान प्राचीन सिक्के मिले, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
ग्रामीणों द्वारा मौके पर खुदाई की जा रही है। फिलहाल सिक्कों की वास्तविकता, संख्या और पुरातात्विक महत्व की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 
#morena #मुरैना

डोगरपुर लोधा में प्राचीन सिक्के मिलने की खबर, खजाने की तलाश में जुटे ग्रामीण। मुरैना जिले के डोगरपुर लोधा गांव में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य के दौरान प्राचीन खजाना मिलने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि कुछ ग्रामीणों को खजाने की तलाश के दौरान प्राचीन सिक्के मिले, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों द्वारा मौके पर खुदाई की जा रही है। फिलहाल सिक्कों की वास्तविकता, संख्या और पुरातात्विक महत्व की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। #morena #मुरैना

Morena Nagar, Morena | Aug 18, 2026

मुरैना में दुकानदार पर फायरिंग, सिर में लगे गो.ली के छर्रे, ग्वालियर रेफर

मुरैना के कोतवाली थाना क्षेत्र में दुकान बंद कर घर जा रहे राहुल जादौन पर कथित तौर पर शुभम पांडे, इरफान खान ने गो.ली चला दी। गो.ली के छर्रे सिर में लगने से राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में उपचार के बाद उसे ग्वालियर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले राहुल और शुभम के बीच विवाद हुआ था और राहुल ने थाने में शिकायत की थी। घटना के बाद आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।

#मुरैना #morena #पुलिस

मुरैना में दुकानदार पर फायरिंग, सिर में लगे गो.ली के छर्रे, ग्वालियर रेफर मुरैना के कोतवाली थाना क्षेत्र में दुकान बंद कर घर जा रहे राहुल जादौन पर कथित तौर पर शुभम पांडे, इरफान खान ने गो.ली चला दी। गो.ली के छर्रे सिर में लगने से राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में उपचार के बाद उसे ग्वालियर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले राहुल और शुभम के बीच विवाद हुआ था और राहुल ने थाने में शिकायत की थी। घटना के बाद आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है। #मुरैना #morena #पुलिस

Morena Nagar, Morena | Aug 18, 2026