Public App Logo
डोगरपुर लोधा में प्राचीन सिक्के मिलने की खबर, खजाने की तलाश में जुटे ग्रामीण। मुरैना जिले के डोगरपुर लोधा गांव में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य के दौरान प्राचीन खजाना मिलने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि कुछ ग्रामीणों को खजाने की तलाश के दौरान प्राचीन सिक्के मिले, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों द्वारा मौके पर खुदाई की जा रही है। फिलहाल सिक्कों की वास्तविकता, संख्या और पुरातात्विक महत्व की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। #morena #मुरैना - Morena Nagar News