उज्जैन: हाउसिंग बोर्ड के लीजधारकों को बड़ी राहत, व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई थमी, व्यापारियों ने ढहाई प्रतीकात्मक दीवार 🏢🛑
मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड की आवासीय संपत्तियों का व्यावसायिक उपयोग करने वाले उज्जैन के हजारों लीजधारकों को बड़ी राहत मिली है। भूमि निर्वतन अधिनियम और मास्टर प्लान के प्रावधानों का अध्ययन करने के लिए गठित कमेटी की रिपोर्ट आने तक लीज निरस्तीकरण की सभी कार्रवाइयों पर रोक लगा दी गई है। इससे पहले इंदिरा नगर, लक्ष्मी नगर और विश्व बैंक कॉलोनी सहित कई कॉलोनियों के व्यापारी दहशत में थे, क्योंकि इंदिरा नगर में 7 लोगों की लीज निरस्त भी की जा चुकी थी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के समक्ष इस गंभीर मामले को उठाने वाले विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा के प्रयासों से मिली इस राहत के बाद व्यापारियों ने खुशी जाहिर की है। राहत मिलने पर स्थानीय लोगों ने विधायक के नेतृत्व में अपनी दुकानों और मकानों के आगे बनी ईंट की प्रतीकात्मक दीवारो�