उज्जैन: शिव महापुराण कथा का भव्य आगाज, कलश यात्रा में उमड़ा महिलाओं का सैलाब
उज्जैन में दुर्गा सशक्त भाव वेल्फेयर सोसायटी द्वारा पांच दिवसीय शिव महापुराण कथा का शानदार आगाज किया गया। कथा के शुभारंभ अवसर पर साई बाग स्थित मंदिर से एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर हिस्सा लिया। पूरे मार्ग में भजनों व जयकारों की गूंज रही और जगह-जगह मंच लगाकर यात्रा का पुष्पवर्षा से भव्य स्वागत किया गया। आयोजकों के अनुसार, इस पांच दिवसीय आयोजन का मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं को भगवान शिव के विभिन्न प्रसंगों से अवगत कराना और उन्हें धार्मिक व आध्यात्मिक संदेश से जोड़ना है।
#UjjainNews #ShivMahapuran #KalashYatra #UjjainDarshan #SpiritualUjjain