उज्जैन: वृंदावन धाम कॉलोनी में चोरों का धावा, 4 सूने मकानों के टूटे ताले, जेवर-नकदी और बाइक पार 🚨🔒
उज्जैन के नानाखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित वृंदावन धाम कॉलोनी में बीती रात चोरों ने चार सूने मकानों को अपना निशाना बनाया। चोरों ने इंदौर गए एक परिवार के घर से सोने की चेन, कान के टॉप्स और 10-15 हजार रुपये नकद पार कर दिए, जबकि एक अन्य मकान से भी 15 हजार रुपये चोरी होने की बात सामने आई है। इसके अलावा रिटायर्ड आर्मी जवान मुकेश राठौर के घर का ताला भी टूटा, हालांकि गनीमत रही कि चोर वहां रखी बंदूक और कारतूस छोड़कर चले गए। बदमाश कॉलोनी से एक बाइक भी चुरा ले गए। पुलिस और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट्स की टीम मौके पर पहुंच गई है। गौरतलब है कि इसी कॉलोनी में करीब एक साल पहले भी 11 सूने मकानों के ताले टूटे थे।
#UjjainNews #CrimeNews #UjjainPolice #Theft #MPNews Nanakheda