उदयपुर को मिली नई वंदे भारत की सौगात: सूरत-उदयपुर ट्रेन शुरू, गुजरात से बढ़ेगी कनेक्टिविटी
उदयपुर। गुजरात और राजस्थान के बीच रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करते हुए सूरत–उदयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ किया गया। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने सूरत से ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। नई वंदे भारत सप्ताह में छह दिन संचालित होगी। नियमित सेवा में उदयपुर से ट्रेन दोपहर 3:35 बजे रवाना होकर रात 11 बजे सूरत पहुंचेगी। ट्रेन जावर, डूंगरपुर, शामलाजी रोड, हिम्मतनगर, असारवा, मणिनगर, आणंद, वडोदरा और भरूच सहित प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी। आठ कोच वाली वंदे भारत से उदयपुर और गुजरात के बीच तेज, सुरक्षित और आरामदायक रेल यात्रा की सुविधा मिलेगी। इससे पर्यटन और व्यापार को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
#Udaipur #VandeBharat #SuratUdaipur #IndianRailways #RailwayNews UdaipurNews
Dungarpur, Dungarpur | Oct 3, 2026