📰 आज के समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रमुख खबरें
जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) के नेतृत्व में जिले में जनकल्याणकारी योजनाओं एवं प्रशासनिक कार्यों को गति दी जा रही है।
🔹 पीएम सूर्य घर योजना: जिले में 12,000 रूफटॉप सोलर संयंत्रों का लक्ष्य निर्धारित है। अब तक 919 आवेदन प्राप्त हुए हैं। राज्य सरकार द्वारा ₹10,000 प्रति किलोवाट अतिरिक्त सहायता की स्वीकृति दी गई है।
🔹 जनता दरबार: डीएम के नेतृत्व में आमजनों की समस्याओं की सुनवाई कर संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं समयबद्ध निष्पादन के निर्देश दिए गए।
🔹 सहयोग शिविर: 18 अगस्त को पंचायतवार सहयोग शिविर आयोजित कर आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।
🔹 राशन कार्ड: पात्र आवेदनों के सत्यापन, डेटा एंट्री, ई-केवाईसी एवं राशन कार्ड निर्गमन की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
🔹 संत रविदास जयंती: 650वीं जयंती के अवसर पर जिला से पंचायत स्तर तक विभिन्न कार्यक्रमों एवं कलश यात्राओं के आयोजन की तैयारी की जा रही है।
#Aurangabad #AbhilashaSharma #DistrictAdministration #PMSuryaGhar #SahyogShivir
Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Food & Consumer Protection Dept., Govt. of Bihar Ministry of New and Renewable Energy (MNRE), Government of India Bihar State Food & Civil Supplies Corporation Ltd. Bihar State Power Holding Company Limited