#चुल्लू_भर_पानी_में_डूब_म...
भरतपुर। जिले में बहती विकास की गंगा के बीच 15 अगस्त को एक ऐसा शर्मनाक नजारा देखने को मिला है, जो सरकारी और प्रशासनिक दावों की पोल खोल रहा है। सेवर थाना क्षेत्र के लुधावई पोस्ट के धर्मपुरा गांव में श्मशान तक जाने वालली खस्ताहाल सड़क की वजह से ग्रामीणों और परिजनों को बीच सड़क पर अपने दिवंगत व्यक्ति का अंतिम संस्कार करने पर मजबूर होना पड़ा है।